महिला मोर्चा के संगठन को बुथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत। शालनी राजपूत
महिला मोर्चा की मंडल बैठक सम्पन्न हुआ।
डौण्डी लोहारा :--भाजपा महिला मोर्चा डौण्डी लोहारा मंडल की बैठक सम्पन्न हुआ इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष शालिनी राजपूत उपस्थित थी उनका स्वागत स्थानीय नया बस स्टैंड के समक्ष बाजे गाजे के साथ किया गया उन्होंने पंडित दीनदयाल जी के स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर भ्रमण करते हुए निर्धारित बैठक स्थल पर पहुंची इस बैठक में प्रदेश के उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल नायक जिला अध्यक्ष श्रीमती दीपा साहू राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेंद्र जायसवाल जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र माहला, जिला मंत्री संजय दुबे, महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भुनेश्वरी ठाकुर जिला मंत्री सुभद्रा डांडेकर मंडल प्रभारी सरोज गंगवेर उपस्थित थे .मुख्य अतिथि शालनी राजपूत ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को जो सम्मान दिया गया है ओ किसी अन्य पार्टी में इतना सम्मान नहीं मिलता है.
डॉ रमन सिंह ने अपने मुख्यमंत्री काल में पंचायत चुनाव में 50% आरक्षण देकर सम्मान किया संगठन में 30% आरक्षण हमें प्राप्त है इस लिए हमारी महती जिम्मेदारी है कि आने वाले विधानसभा में हम अपने संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाएं प्रत्येक बूथ में कमल सखी का गठन करना है साथ ही साथ प्रत्येक शक्ति केंद्र में शक्ति केंद्र के प्रमुख महिलाओं का भी समिति तैयार करना है इस कार्यक्रम को महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक जिला अध्यक्ष दीपा साहू भुनेश्वरी ठाकुर ,देवेंद्र जायसवाल, देवेंद्र मोहल्ला होरी लाल रावटे, सुभद्रा टांडेकर,ने भी संबोधित किया स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष श्रीमती पायल सोनी ने किया माइक संचालन उर्वशी साहू ने किया इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश सिन्हा मंडल महामंत्री दारा सिंह भौसार्य, श्रीमती लता गुप्ता, पलाश गुप्ता,युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी अनु जाति मोर्चा के अध्यक्ष हिरण गायकवाड पिछड़ा का मोर्चा के अध्यक्ष जगतपाल सिन्हा, डुमेश्वरी सिन्हा, उषा गोटे, शकुन साहू, रूपा साहू, सहनाज़ बानू, नीता भूयार्य, उर्वशी निरोटी, पूर्णिमा कुंभकार, महिला मोर्चा के सदस्य .मंडल पदाधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए डौंडीलोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.