महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
डोंगरगढ़ लोधी पेट्रोलियम के संचालन विष्णु लोधी के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विष्णु लोधी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि शिविर का शुभारंभ, दिनांक 25/10/21,दिन सोमवार को, समय 11बजे शिविर का शुभारंभ होगा। जिसमें विशेष रूप से आंख के मरीजों की जांच कर निःशुल्क चश्मा दिया जाएगा । साथ ही साथ बिपी, शुगर की भी जांच की जाएगी । मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड लेकर आना होगा।
शिविर के आयोजक विष्णु लोधी ने कहा कि जनसेवा ही सच्ची समाज सेवा है । लोगों को चाहिए कि जहां तक हो सके गरीबों की मदद के लिए आगे आए । क्योंकि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है ।
विष्णु लोधी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से ऐसे मरीज होते हैं जो पैसे के अभाव में अच्छे इलाज की सुविधा प्राप्त नहीं कर पाते हैं । लिहाजा उनको राहत देने के लिए स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.