मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट 7898330621
कोविड-19 प्रोटोकॉल के गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है जिसके परिपालन में महिला बाल विकास विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन और जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी संस्थागत कपिल यादव के नेतृत्व में बालगृह बालक में उल्लास कार्यक्रम आयोजित कराया गया था।। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत बालको के सर्वोत्तम हित को देखते हुए बच्चों के मन मे नवीन उत्साह संचार करने और सकारात्मक वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से विश्व बाल दिवस सप्ताह "उल्लास" कार्यक्रम रखा गया था जिसमे निबंध लेखन, भाषण, गायन, नृत्य, मेहंदी, रंगोली, फुटबाल, कबड्डी, दौड़, रिले दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद आदि गतिविधियों का प्रतियोगिता रखा गया था ।। कार्यक्रम के अंत मे पुरस्कार वितरण समारोह संस्था में गरिमामय ढंग से किया गया ।। जिसमे बालको को शील्ड, प्रशस्ति पत्र, टिफिन, कंपास बॉक्स, कॉपी पेन वितरण किया गया ।। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि माननीय न्यायालय बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मारुत सिंह परिहार और सदस्य सलिल पांडेय, बृजेश उपाध्याय जी रहे ।। मंच संचालन अधीक्षक राजाराम यादव द्वारा किया गया ।। इस दौरान संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत छवि साहू, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी हीरेन्द्र जांगड़े, अधीक्षक राजाराम यादव, रविशंकर साहू, अमित साहू, संजय निषाद, अशोक साहू, गौरी साहू सहित बालगृह के बच्चे उपस्थित रहें ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.