अन्नदाताओं की मेहनत पर बेमौसम बारिश की कहर खड़ी फसल धान की करपा रवि फसल बोवाई पिछड़ा किसानो की माथे पर चिंता की बादल मडरा रहा ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।
साल्हेवारा - पिछले सप्ताह भर से बेमौसम बारिश बादल मंडराने से वनाचंल क्षेत्र साल्हेवारा में खरीफ फसल धान की कटाई बुरी तरह प्रभावित होने से किसानों को भारी नूकसान हो रही है ।
हरुना किस्म की धान कटाई हो गयी है जिसमें रवि फसल बोवाई भी जोरो पर है जो बेमौसम बारिश से पिछड़ते जा रही है वही माई किस्म की धान की कटाई अंतिम चरण पर चल रही है जो किसानों के खेत में करपा सुखने के बजाय बारिश भींगों रही है किसान फसल बचाने जद्दोजहद जुटे हुये है ।
यह आफत की बारिश ने किसानों का तगड़ा मेंहनत पर पानी फिरों दिया है बारो महिना अन्न दाता ताबड़ तोड़ मेंहनत की इंतजार रहती है जिससे किसान परिवार की जिंदगी चलती है बेमौसम बरसात ने किसानों की कमर तोड़ दी है ।
रवि फसल की गेहू चना मसूर लाखड़ी की बोवाई देर होने से किसान चिंतातूर हो गये है किसानों की आश की जगह निराशा ही हाथ लग रही है किसानों की जीवन यापन में अफरा तफरी मची हुई है अभी भी घने काले बादल छाये हुये है कभी भी बारिश होने का अंदेशा सता रहा है ।
किसानों को हुई नूकसान का जायजा लेने अभी तक शासन प्रशासन के द्वारा किसी भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचे है ।जबकी किसानों को होने वाला क्षति का आंकलन मौके पर ही की जा सकती है ।फसल बीमा का लाभ ऐसे बेमौसम बारिश से हुई नुकसान किसानों को मिलना चाहिये ।यदि इसी प्रकार मौसम का मिजाज बना रहा तो किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है ।
खेतों में धान का करपा सुखने के बजाय बारिश से सड़ने का खतरा मडरा रहा है ।किसानों के साथ भगवान अन्याय तो कर ही रहा यहां सरकार भी किसानों की सुध नही ले रही है ।जिससे किसान परिवार के ऊपर संकट का बादल मंडराने लगा है ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.