Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 21, 2021

सांसद मोहन मंडावी के अनुसंशा से वार्ड 06 में बोर खनन का कार्य हुआ।

 सांसद मोहन मंडावी के अनुसंशा से वार्ड 06 में बोर खनन का कार्य हुआ। 




वार्ड पार्षद माया जयेश ठाकुर के सक्रियता से वार्ड में पेयजल की समस्या दूर होने लगा है।


डौंडी लोहारा  :- नगर के वार्ड क्रमांक 06 में स्थानीय पार्षद माया जयेश ठाकुर के सक्रिय प्रयाशो से एवम स्थानीय सांसद मोहन मंडावी के अनुसंशा  से बहुत ही कम समय मे राम मंदिर प्रांगण के सामने  तीसरा बोर खनन कार्य सम्पन्न हुआ है।  बोर खनन कार्य के शुभारंभ अवसर पर  नगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष  लाल भूपेंद्र सिंह टेकाम , वरिष्ठ भाजपा नेता मोती संचेती , जिला मंत्री भाजपा जयेश ठाकुर, श्रीमती छाया टेकाम ,श्रीमती माया जयेश ठाकुर रूखमणी यादव , महेश दुबेतथा द्वारिका यादव  सहित  अन्य लोग उपस्थित रहे ।

उल्लेखनीय है कि प्राप्त जानकारी अनुसार अनेक  वर्षो के बाद वार्ड क्रमांक 06 के श्री हनुमान मंदिर के पास एवम माँ शीतला माता मंदिर के पास के बोर खनन कार्य होने के बाद वार्ड के राम मंदिर प्रांगण के सामने यह तीसरा बोर खनन कार्य हुआ है। पार्षद माया जयेश ठाकुर कब सक्रिय प्रयासो से वार्ड क्रमांक 06 के तीन  स्थानों में बोर खनन का कार्य सम्पन्न किया जा सका है । राम मंदिर प्रांगण के सामने बोर खनन हो जाने से आस -पास के लोगो को सरलता से पानी उपलब्ध होने लगेगा साथ ही राम मंदिर में आने वाले भक्तो को भी पानी को उपलब्धता होने लगेगा। 


पूर्व में  वार्ड क्रमांक 06 के वार्डवासियों को वार्ड क्रमांक 4 तथा अन्य स्थानों के बोर से  पाइप लाइन के द्वारा पानी प्राप्त होता रहा है।लेकिन वार्ड पार्षद माया जयेश ठाकुर द्वारा 03 बोर खनन कार्य करा देने से वार्डवासियों को आने वाले दिनों में वार्ड क्रमांक 06 के बोर से पानी उपलब्ध होने लगा है । आने वाले दिनों में वार्ड क्रमांक 06 के लोगो की पानी की समस्या स्थायी तौर पर दूर हो जाएगा ।


इस अवसर पर पार्षद माया जयेश ठाकुर ने कहा कि स्थानीय सांसद मोहन मंडावी के अनुशंसा पर यह दूसरा बोर खनन कार्य सम्पन्न हुआ है। इसके पहले सांसद श्री मंडावी के अनुशंसा पर माँ शीतला मंदिर के पास बोर खनन किया गया है । इसी तरह  स्थानीय महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के सहयोग से हनुमान मंदिर के पास बोर खनन हुआ है। पार्षद माया जयेश ठाकुर ने कहा कि  वार्ड में स्थानीय सांसद तथा केबिनेट मंत्री के सहयोग से  बोर खनन कार्य सम्पन्न होने से वार्डवासियों में हर्ष व्याप्त है।




CNI News,डोंडी लोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad