कंलगपुर मे स्वर्गीय घनाराम साहू की प्रतिमा का हुआ अनावरण विधायक धनेद्र साहू अरूण वोरा सहित कई दिग्गज नेता हुए शामिल
गुण्डरदेही । क्षेत्र के पूर्व विधायक व साहू समाज के गौरव रहे स्वर्गीय दाऊ घनाराम साहू की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया प्रतिमा अनावरण उनके गृह ग्राम कलंगपुर मे पेट्रोल पंप के समीप किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ शासन धनेंद्र साहू अरुण वोरा विधायक दुर्ग व अध्यक्ष स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन छत्तीसगढ़ शासन पूर्व विधायक एवं प्रखर वक्ता प्रदीप चौबे के कर कमलों से व कांग्रेस नेत्री श्रीमती तुलसी साहू जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू पूर्व विधायक डॉ बालमुकुंद देवांगन बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम पूर्व विधायक गोवर्धन नेताम गुण्डरदेही ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू की मौजूदगी मे किया गया । स्वर्गीय दाऊ घनाराम साहू के पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वप्रथम उनके समाधि स्थल पर कबीर पंथ के गुरु सुकृत दास साहेब शास्त्री के मुखारविंद से मंत्रोच्चार व विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस अवसर पर बड़ी संख्या उनके समर्थक दुर्ग व बालोद जिले के प्रमुख नेतागण व बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्तिथ थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.