Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 5, 2021

मैंने किसी के भावना को ठेस नही पहुंचाया।जायसवाल

 मैंने किसी के भावना को ठेस नही पहुंचाया।जायसवाल

बालाघाट। पंवार समाज व सैनिक के अपमान में उलझे वारासिवनी विधायक प्रदीप जायसवाल ने प्रेस वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया।कुछ दिन पहले एक सैनिक को जातिगत टिप्पणी करने का आरोप प्रदीप जायसवाल के ऊपर लगाया गया था।जिससे आहत होकर विधायक ने मीडिया के सामने आकर सच्चाई बयान किया। विधायक प्रदीप जायसवाल ने बताया कि मैने पंवार समाज का न तो अपमान किया है और न ही कोई अपशब्द कहे हैं। समाज के ही कुछेक लोग गंदी राजनीति कर मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। मेरे चरित्र पर भी सवाल उठा रहे हैं। मै चार बार का विधायक रह चुका हूं। २५ वर्ष की राजनीति में कोई ये तो बताए कि पंवार समाज का कभी अपमान किया हूं। लेकिन पंवार समाज के कुछेक लोग अपनी गंदी मानसिकता का परिचय देकर मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। वे शनिवार को स्थानीय एक होटल में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

आरोप लगने के बाद विधायक जायसवाल शनिवार को स्वयं सामने आए। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया। उन्होंने बताया कि उन पर पंवार समाज को लेकर पूर्व में भी अनेक आरोप लगाए गए हैं। चुनाव के समय पर्चे बांटे गए। लेकिन इस बार ओछी राजनीति की पराकाष्ठा हो गई, जिन्होंने मेरे चरित्र पर भी सवाल उठा दिए। उन्हेांने कहा कि वे निर्दलीय विधायक है और क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को समर्थन दिया है। उन्हें वारासिवनी-खैरलांजी के अलावा कहीं की राजनीति नहीं करना है। उन्होंने अपने पिताजी के संघर्ष की बात भी सामने रखी। उन्होंने गौरव पारधी, निरंजन बिसेन, विवेक पटेल का नाम लेते हुए कहा कि ये तीनों ही नेता मुझे बदनाम करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इनके खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विधायक जायसवाल ने कहा कि तीन युवक शराब के नशे में थे, जिन्हें वे नहीं पहचानते। तीनों ही युवक उनके वाहन के पास पहुंचकर बातचीत कर रहे थे, जिस पर उन्हें दूसरे दिन कार्यालय में आकर बात करने के लिए कहा गया था। युवकों द्वारा नहीं मानने पर सुरक्षा गार्ड द्वारा उन्हें दूर किया गया। घटना के दूसरे दिन पंवार समाज के कुछेक लोगों ने स्वयं बैठक बुलाकर उनके खिलाफ साजिश रचकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि वे उन युवकों को जानते ही नहीं तो पंवार समाज को गाली देने और सेना के जवान के साथ मारपीट करने का प्रश्न ही नहीं उठता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad