नई किरण नई जीवन संस्था के सदस्यों ने किया रक्तदान
हथबंद के नई किरण नई जीवन संस्था के सदस्यों ने भाटापारा के निजी हाॅस्पिटल में भर्ती अलग-अलग केस में रक्तदान किया, संस्था को मरिज के परिजन ने संपर्क किया तो तत्काल संस्था के सदस्यों ने भाटापारा पहुंचकर रक्तदान किया रक्तदान करने वालों में संस्था के संचालक हेमकुमार गायकवाड़ (20बार), सदस्य विजय निषाद (16बार) व रवि मिश्रा(02बार) जी है, संस्था के संचालक हेमकुमार गायकवाड़ ने बताया कि संस्था लगातार मरिजो तक नि:शुल्क ब्लड उपलब्ध कराते आ रहा है,
उन्होंने कहा कि मानवता की भलाई के लिए हमें बढ़ - चढ़कर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को ब्लड उपलब्ध करवाकर उनकी बहुमूल्य जिंदगी को बचाया जा सके, उन्होंने कहा कि मनुष्य के रक्त का कोई विकल्प नहीं है तथा विज्ञान द्वारा अभी तक इसका कोई भी विकल्प नहीं ढूंढा जा सका है, केवल मनुष्य का रक्त जरूरत पड़ने पर मनुष्य को दिया जा सकता है, इसलिए रक्तदान को महादान कहा गया है ।।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.