पुर्व विधायक स्वः घनाराम साहू की प्रथम पुण्यतिथि आज प्रतिमा का होगा अनावरण
गुण्डरदेही । पुर्व विधायक व कंलगपुर निवासी स्वः दाऊ घनाराम साहू अपने 50 साल के राजनीतिक कार्यकाल में तीन बार मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य रहे है उन्होंने 1972 में स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर विधायक बने तत्पश्चात 1977 1998 में पुनः विधायक बने स्वर्गीय श्री साहू छत्तीसगढ़ बनने के बाद प्रथम किसान आयोग के अध्यक्ष बने उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनता की सेवा में समर्पित कर दिया
उन्हें अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज द्वारा समाज शिरोमणि सम्मान दिया गया साथ ही उन्हे दुर्ग जिला साहू संघ द्वारा समाज रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया 1975 में वे मध्य प्रदेश तैलिक साहू समाज के अध्यक्ष भी रहे । स्वर्गीय दाऊ घनाराम साहू के सुपुत्र सतीष साहू ने बताया कि आज 19 दिसंबर रविवार को स्वर्गीय बाबु जी का प्रथम पुण्यतिथि गृह ग्राम कंलगपुर मे मनाया जाएगा साथ ही उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.