स्थानांतरित वन कर्मचारी नही छोड़ रहे है शासकीय आवास
बालाघाट/ बिरसा।शासकीय कर्मचारियों को शासन के तरफ से मिलने वाली सुख सुविधाओं की आदत पड़ जाती है कि स्थानांतरित होने के बाद भी शासकीय आवास को छोड़ने के लिए महीनों या फिर सालों लगा देते है या यूं कहें कि जबतक बड़े अधिकारियों का चाबुक नही पड़ता तबतक सरकारी आवास को नही छोड़ते,चाहे इनके स्थान पर आया कर्मचारी लाख मिन्नतें कर ले लेकिन ये जनाब तस से मस नहीं होते।ऐसा ही कुछ हो रहा है बिरसा वनपरिक्षेञ मुख्यालय में मिले वनपाल निवास के लिए।मुख्यालय में वन कर्मियों के लिए शासकीय आवास की व्यवस्था है जिसमे सारी सुविधाएं उपलब्ध है जिसके लालच को स्थानांतरित हुए कर्मचारी अपने मन से हटा नही पाते जिसका परिणाम नए कर्मचारी को भुगतना पड़ता है।प्राप्त जानकारी अनुसार बिरसा वनपरिक्षेञ अंतर्गत कई लोगों का स्थानांतरण हो गया है लेकिन वे लोग शासकीय आवास को अभी तक छोड़ने को तैयार नही है।बहरहाल इस बारे में दूसरे वनपरिक्षेञ से आये कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।अब नए आये कर्मचारियों को कबतक आवास मिलेगा यह कोई नही बता पा रहा है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.