सराव में आग लगने से लाखों का नुकसान होने का अनुमान
बालाघाट। कटंगी थानांतर्गत ग्राम आंजनबिहारी एक मकान की सराव में आग लगने से लाखों का नुकसान होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। सराव में पशुचारा रखा होने के कारण आग इतनी तेजी से फैली की आसपास के अन्य दो घरों को भी अपने जद में ले लिया।आग लगने की सूचना पाकर अग्निशमन के पहुंचने के पहले ही सारा सामान जलकर खाक हो गया था।इसके पहले आग अपना रौद्र रूप दिखाती ग्रामीणों की सर्तकता से दो अन्य घरों को आगजनी होने से बचा लिया गया। जानकारी अनुसार आंजनबिहारी निवासी यशवंत गोपाले के मकान के सराव में अचानक से आग लग गई। सराव में पशुचारा होने के कारण आग भड़क गई और पड़ोसी रामदास खुने और विरज पुष्पतोड़े के मकान को भी अपने जद में ले लेती अगर ग्रामीणों ने तात्पर्यता नही दिखाई होती। लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से इन दोनों मकानों को आगजनी से बचा लिया गया। आगजनी की सूचना मिलने पर कटंगी नगर परिषद से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंची, लेकिन अग्निशमन के पहुंचने तक सबकुछ जल गया था। प्राप्त जानकारी अनुसार यशवंत गोपाले का पीएम आवास योजना के तहत मकान निर्माण हो रहा है जिसके चलते वह घर के आगे सराव में आकर रह रहा था। आगजनी की सूचना मिलने पर महकेपार पुलिस चौकी के जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.