पच्चीस से 30 एकड़ के किसानों ने शासकीय भूमि में किया है कब्जा ?
सीएन आई न्यूज सिवनी (म.प्र.)से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
राजस्व विभाग किया शिकायत ?
छपारा:- तहसील छपारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत लकवाह के ग्राम सालीवाडा में लगभग 30 एकड़ शासकीय भूमि जिसकी कीमत 90 लाख रुपए आज की किमात है ।पर 10 से 12 किसानों ने कब्जा कर रखा है । जबकि उक्त भूमि शमशान रास्ता मत गोठन की भूमि है । ये किसानों के पास स्वयं की 30से 25 ऐकड तक कृषि भूमि है। ओर इन लोगो ने शासकीय भूमि में कब्जा कर अतिक्रमण कर रखा है राजस्व विभाग मे ग्रामीणो ने इस आशय की शिकायत तहसीलदार से भी किया है खसरा नंबर 143, 132, 198, 199, 164 ,33 ,284, इन खसरा नंबर की शासकीय भूमि ग्राम के लोगों ने अतिक्रमण किया है ग्रामवासी चाहते हैं कि उक्त भूमि से अतिक्रमण हटवा कर उसमें तार फेंसिंग किया जाए इन दबंग किसानों ने उक्त शासकीय भूमि में कब्जा कर रखा है राम चरण डेहरिया तेजराम पटेल शिवचरण डेहरिया कलीराम सरसिया आधार उईके भावू चंद पुनाराम धुर्वे मेहताप पटेल हीरामन डेहरिया रघुवान मरकाम महेश अरेवा घनमान कुमरे कमल कुमरे अशोक मरकाम समनसी आरेवा भोजे लाल कली राम मरकाम धर्म सिंग मरकाम विसन परधान
राजेंद्र धुर्वे सुरेश डेहरिया महा सिंह होरी बलिराम उईके आदि किसानों ने उक्त शमशान ,गोठान, और रस्ता मत की भूमि में अतिक्रमण कर रखा है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने तहसीलदार से किया है भूमि से कब्जा हटवाने के लिए कई बार ग्रामीणों ने ग्राम सभा में भी यह शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ राजस्व विभाग आंख मूंदकर यह सब कारनामा देखता रहता है छपारा तहसील के जितने भी ग्राम हैं लगभग कमोवेश सभी ग्रामों का यही हाल है कुछ भूमियों को राजस्व विभाग साठ गांठ कर पट्टा भी जारी कर देता है सर्वाधिक भ्रष्टाचार अगर किसी विभाग में जमीन घोटाले का देखना चाहते हो तो इस तहसील के ग्रामों की शासकीय भूमि घोटाला देख सकते हो यहां पदस्थ राजस्व अधिकारी को जब तक आप शिकायत नहीं करते उन्हें उक्त शासकीय भूमि से कोई लेना देना नहीं है आपकी सभी ग्रामों में पटवारी पदस्थ हैं कोटवार पदस्थ हैं बावजूद इसके इन्हीं के संरक्षण में शासकीय भूमि में यह दबंग लोग कब्जा करते हैं और कृषि कार्य कर रहे हैं जबकि ऐसे दबंगों के पास उनकी स्वयं की 20 से 50 एकड़ तक की जमीन मौजूद है बावजूद इसके शासकीय भूमि में इनकी नियत डगमगा जाती है और यह लोग खुलेआम शासकीय भूमि में कब्जा कर कृषि कार्य करते हैं मध्यप्रदेश शासन से जन अपेक्षा है कि छपारा तहसील के ग्रामों में जितनी भी शासकीय भूमि उपलब्ध है सभी का रिकॉर्ड देखकर सभी शासकीय भूमियों से अतिक्रमण हटाया जाए लगभग सैकड़ों एकड़ भूमि जो अवैध रूप से लोगों ने कब्जा कर रखा है ऐसे अतिक्रमणकारियों से मुक्त हो सकती है और उक्त जमीनों को ऐसे व्यक्ति को उपलब्ध कराई जाए जिसके पास आवास बनाने तक जमीन नहीं है या कृषि भूमि हीन है जिसे दो वक्त की रोजी रोटी के लिए कम से कम शासकीय भूमि में जीवन यापन करने के लिए पट्टा दिया जाना चाहिए जिन लोगों को राजस्व विभाग ने पट्टा दिया है 20 बाई 30 , 30 बाई 50 लेकिन उन्हें कब्जा करके रखे हैं 100 वाई 100 सो ऐसे पट्टा धारियों से भी शासकीय भूमि की जमीन को मुक्त कराने की अपेक्षा है और संपूर्ण क्षेत्र की शासकीय भूमि की जांच करा कर अतिक्रमण मुक्त किया जाना चाहिए और ऐसे अधिकारी जो जमीन के घोटाले में संलग्न है पर सख्त कार्रवाई की जन अपेक्षा है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.