दिनांक-14/01/2022
राज्यस्तरीय क्विज ओलम्पियाड रोड सेफ्टी ऑनलाइन चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के टॉप 10 में कबीरधाम जिले के 06 विद्यार्थियों ने मारी बाजी।
शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में अध्ययनरत छात्र पंकज साहू रहे प्रथम स्थान पर।
कबीरधाम पुलिस कप्तान के द्वारा पुष्प गुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र देकर छात्र-छात्राओं का किया गया सम्मान।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले का पदभार संभालने के बाद प्रथम क्राइम मीटिंग में ही यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने लगातार अभियान चलाकर शहरी एवं ग्रामीण इलाकों तथा स्कूल कॉलेज एवं वनांचल क्षेत्र में आम जनों को यातायात के नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी देने जिले के समस्त थाना/चौकी/यातायात प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिस पर लगातार थाना/ चौकी एवं यातायात शाखा प्रभारी के द्वारा समय-समय पर यातायात जागरूकता अभियान चलाकर स्कूली बच्चों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।
उक्त जागरूकता अभियान का असर धीरे-धीरे शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में नजर भी आ रहा है। *कौन बनेगा रोड सेफ्टी चैंपियन अंतर विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा), छत्तीसगढ़ द्वारा TRAFFICQUIZ.COM के सहयोग से* स्कूली विद्यार्थियों के लिए यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियम क्विज ओलंपियाड का आयोजन 24 दिसंबर को किया गया था। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रतियोगिता के माध्यम से सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, आपातकालीन सेवाओं के बारे में स्कूली बच्चों के बीच जागरूकता लाना था।
जिसमें कबीरधाम जिले के थाना पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सोमनापुर नया में अध्ययनरत छात्र पंकज कुमार साहू ने राज्यस्तरीय यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियम क्विज ओलम्पियाड में भाग लेकर टाप-टेन सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला एवं संस्था को गौरवान्वित किया। इस संस्था से राज्यस्तरीय टाप-टेन सूची में 01.पंकज साहू,02.ललिता साहू, 03.सुष्मिता राज, 04.सपना काठले, 05.प्रतिमा धुर्वे, 06निशा पटेल का चयन हुआ। सभी चयनित प्रतिभागियों को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेंद सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान पूर्वक आमंत्रित कर पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रशस्ति पत्र एवं कॉपी पेन देकर सम्मानित कर, यातायात दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी कुछ सवाल किए गए जिसका छात्र छात्राओं के द्वारा तत्काल सही जवाब भी दिया गया जिससे प्रभावित होकर पुलिस कप्तान के द्वारा छात्र छात्राओं को विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं को भी यातायात के नियमों की जानकारी देकर वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में कबीरधाम पुलिस को सहयोग करने कहकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, यातायात प्रभारी सहायक उप.निरीक्षक इजराइल खान. प्रधान आरक्षक पियूष मिश्रा, प्राचार्य संतोष कुमार साहू एवं शिक्षिका ज्योति ध्रुव उपस्थित थें। CNI NEWS कवर्धा से अनवर खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.