आंध्रा समाज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन।
आंध्रा समाज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन बिलासपुर। आंध्रा समाज द्वारा संचालित आंध्रा समाज कन्या उ. माध्यमिक विद्यालय बुधवारी बाजार बिलासपुर में वर्ष 2021- 22 में खेल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय द्वारा कराया गया। इस प्रतियोगिता का प्रारंभ दिनांक 29 दिसंबर से करके और चार दिवसीय कीड़ा प्रतियोगिता आयोजित कर समापन किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया था। जिसमें 100 मीटर दौड़, 50 मीटर की दौड़ ,कबड्डी ,खो -खो, बिस्कुट रेस, फ्रॉग रेस आदि खेलो का समावेश किया गया था। जिसमें 100 मीटर रेस में प्रथम भूपेंद्र यादव,द्वितीय स्थान पर सौरभ कश्यप तृतीय स्थान पर देवराज रहे हैं। छात्राओं में 100 मीटर दौड़ में प्रथम तान्या हडलस्कर, द्वितीय स्थान पर नैना पाठक, तृतीय स्थान पर खुशी यादव रही है। वेजिटेबल रेस में प्रथम नव्या जरिया द्वितीय स्थान पर पलक बक्शेल, तृतीय स्थान पर दीक्षा यादव रही है। बिस्कुट दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिया शर्मा ,द्वितीय स्थान पर रोहित बेरा ,तृतीय स्थान पर एकता रही है। फरोज रेस में प्रथम स्थान पर रुद्र चौहान , द्वितीय स्थान पर नैतिक साहू तृतीय स्थान पर सम्राट बैरिसा रहे हैं। इस आयोजन में मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन वर्ग के अध्यक्ष रमणा मूर्ति ,महासचिव पी. श्रीनिवास राव, कोषाध्यक्ष टी रमेश बाबू ,उपाध्यक्ष जी रमेश, चंद्र मनोरथ बाबू, प्रिंसिपल के एस शर्मा प्रधान पाठिका, आर वरलक्ष्मी ,श्रीमती क्लारा पिल्लई आदि की उपस्थिति रही है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.