सब जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बालक टीम ने जीता ब्रॉन्ज़ मैडल
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
31 वी राष्ट्रीय सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बालक कबड्डी टीम ने कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है
इस संबंध में जानकारी देते हुए एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया कि दिनेशपुर उत्तराखंड में आयोजित 31 वी सब जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल रोमांचक मुकाबले में 5-5 रेड में राजस्थान से 2 अंको से हराकर कांस्य पदक जीतने में सफ़लता प्राप्त किया इससे पहले फ्रीक्वार्टरफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की कबड्डी बालक टीम ने झारखंड को 59- 25के मुकाबले 34 अंको से हराकर क्वाटर फाइनल में पहुचा था इससे पहले अपने पूल के लीग मुकाबले में पूल विजेता हुवे थे पहले लीग मैच में पंजाब को 55- 23 के मुकाबले 32 अंको से हराया दूसरे मैच में वेस्ट बंगाल को 55- 13 के मुकाबले 42 अंको से हराया और अंतिम लीग मैच में मध्यप्रदेश की टीम को 34-30 के मुकाबले 04 अंको से हराकर पूल विजेता बने थे फिर क्वाटर फाइनल में आंध्रप्रदेश को 56 - 25 अंको के मुकाबले 31अंको से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था सेमीफाइनल मुकाबला राजस्थान टीम के साथ हुवा जो 35- 35 अंको पर मैच बराबरी हो गया हाफ टाइम तक छत्तीसगढ़ 18 अंक और राजस्थान 14 अंको पर था दूसरे हाफ में टीम बढ़त के बावजूद जीत दर्ज नही कर पाया फिर 5-5 रेड पर 10-08 के मुकाबले राजस्थान की टीम ने 2 अंको से हराकर फाइनल में पहुँचा और छत्तीसगढ़ कबड्डी बालक टीम को कांस्य पदक से ही संतुष्ट होना पड़ा टेबलविजेता टीम में - मूलचंद साहू(कप्तान), हेमन्त कैवर्त, नीरू,सुजीत , यंत्रराम राजा कैवर्त, सभी वीर शिवाजी कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर के खिलाड़ी शामिल थे इनके कोच रजनीश कैवर्त व मैनेजर दिनेश ध्रुव जो टीम के साथ थे इन खिलाड़ियों के कांस्य पदक जितने पर छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी , उपाध्यक्ष डी डी साहू, कोषाध्यक्ष अवध राम चंद्राकर, सचिव बसंत शर्मा, डॉ. शंकर यादव, बिलासपुर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जीवन मिश्रा, सचिव प्रदीप यादव , छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रिमियर लीग के चैयरमेन हेमन्त यादव, जितेंद सराफ, पुन्नी राम साहू, महेंद्र पटेल, राकेश देवांगन , आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.