Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 28, 2022

"वनांचल क्षेत्र नगरी में 15 दिवसीय विकासखंड स्तरीय योग एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारम्भ"


ब्यूरो रिपोर्ट

नगरी-धमतरी:-  वनांचल क्षेत्र विकासखंड नगरी में खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शिक्षा विभाग नगरी के संयुक्त तत्वावधान में  कलेक्टर पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में 28 फरवरी से 14 मार्च 2022 तक इंडोर स्टेडियम नगरी में सम्पादित होने वाले योग एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ  28 फरवरी को मुख्य अतिथि डा. लक्ष्मी ध्रुव विधायक- विधान सभा क्षेत्र सिहावा एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण  के द्वारा किया गया | इस अवसर पर विधायक डा.लक्ष्मी ध्रुव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योग एवं ध्यान को जीवन का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास कर अपने आत्मिक बल तथा शारीरिक बल को बढ़ाने को कहा | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला ने स्वस्थ मन तथा स्वस्थ तन के लिए योग को महत्वपूर्ण बताया |



इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने 15 दिवसीय योग एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के उद्देश्यों को बताया  तथा छात्र-छात्राओं एवं युवाओं सहित आमजनों को शिविर का लाभ उठाने को कहा। बी.ई.ओ. सतीश प्रकाश सिंह ने वर्तमान परिवेश में बढ़ते अपराधिक घटनाओं को देखते हुए स्वयं की सुरक्षा के लिए बालिकाओं तथा महिलाओं को मार्शल आर्ट्स कराटे का प्रशिक्षण लेने को प्रेरित किये। प्रशिक्षण शिविर को जनपद पंचायत नगरी की अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम एवं  उपाध्यक्ष हुमित लिमजा ने भी संबोधित किये। शिविर के उद्घाटन समारोह में बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किये। 15 दिवसीय योग एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर में  मास्टर ट्रेनर्स- राजेश तिवारी प्राचार्य हाई स्कूल भैंसामुड़ा, गायत्री बोदेले शिक्षक एल.बी. माध्यमिक शाला कोटपारा नगरी, होमेश्वरी साहू व्यायाम शिक्षक कन्या उ.मा.वि कन्या.नगरी, कमलेश साहू व्यायाम शिक्षक महानदी अकादमी देउरपारा के द्वारा योग एवं कराटे प्रशिक्षण प्रतिभागियों को दिया जावेगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक शासकीय श्रृंगी ऋषि खेल मैदान बैडमिंटनहॉल इंडोर स्टेडियम नगरी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में सरपंच महेंद्र नेताम, प्राचार्य आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम श्रृंगी ऋषि  उ.मा.वि.नगरी एस.के प्रजापति,खेमराज साहू व्यायाम शिक्षक, महेश सूर्यवंशी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक तथा प्रतिभागीगण उपस्थित थे।

सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 
जिला ब्यूरो मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 
समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
......

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad