मुंगेली के पशु तस्कर बिलासपुर पुलिस की हिरासत में|
*मुंगेली जिले के पशु तस्कर बिलासपुर पुलिस के गिरफ्त में*
सकरी थाने के अंतर्गत दिनांक 27-02-2022 को सकरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम कोडापुरी में मनियारी नदी के किनारे कृषि पशु भैंस एवं भैंसों को बूचड़खाने ले जाकर बिक्री करने अवैध परिवहन कर पैदल हांकते ले जाया जा रहा है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन मंजु लता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर सूचना तस्दीकी एवं कार्यवाही हेतु मौका पहुंचे जहां पर आरोपियों द्वारा उक्त पशुओं को बाजार में बिक्री करने हांककर ले जाना पाया गया जिस संबंध में रसीद हेतु पूछताछ पर कोई रसीद नहीं होना बताए, गोल मटोल जवाब दिए , इनके द्वारा हांककर ले जा रहे उक्त कृषक पशुओं को बिना भोजन, पानी, चिकित्सा व्यवस्था के ले जाने तथा कृशिधन पशुओं को किसी बूचड़खाने ले जाने पर
आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा का घटित करना सिद्ध पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपीः* 01. साधेलाल टंडन पिता गेन्दूराम टंडन उम्र 37 साल
02. प्रमोद लहरें पिता मोहन लहरें उम्र 26 साल
03 रामेश्वर टंडन पिता लीलाराम टंडन उम्र 29 साल
04 कलेश टंडन पिता लीलाराम टंडन उम्र 19 साल एवं 01 अपचारी बालक सभी निवासी ग्राम केसरवाडीह, मौहाभाठा थाना जरहागांव जिला मुंगेली छत्तीसगढ़
जप्त पशु कुल 24 नग भैंस, कीमती करीबन 14 लाख रुपये। मामला अजमानती होने से आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.