Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 28, 2022

रोग मुक्त भारत अभियान के तहत प्राकृतिक चिकित्सा शिविर सम्पन्न



रोग मुक्त भारत अभियान के तहत प्राकृतिक चिकित्सा शिविर सम्पन्न 


            आज़ादी के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान व सूर्या फाउंडेशन INO इंटरनेशनल नैचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन ने भारत सरकार के आयुष मंत्रालय व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी NIN के द्वारा ग्राम आदर्श गांव पेंड्री राजनांदगांव में किया गया।

        भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के द्वारा रोगमुक्त भारत अभियान  के रूप में इस कार्यक्रम में सूर्या फाउंडेशन छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष सनत टंडन ने जानकारी देते हुए बताया की आदर्श गांव पेड्री मैं एक दिवशीय प्राकृतिक चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है


इस आयोजन में ग्रामीण जनमानस को प्राकृतिक चिकित्सा जो गाइडलाइन भेजी है इसके माध्यम से प्राकृतिक चिकित्सा को किस प्रकार से अपना कर अपना जीवन की पद्धति को बदलाव ला सकते हैं क्योंकि आज काल का खान पान रहन सहन के व्यवस्थित नहीं रहने से शरीर में अनेक प्रकार के विकार उत्पन्न हो जाने से अनेक बीमारियां शरीर में घर बना लेती है जिसका जड़ मूल से उपचार नेचुरोपैथी के माध्यम से ही हो सकता है

गांधी जी की अपनाने वाली सबसे लोकप्रिय पद्धति नेचुरोपैथी पद्धति है कार्यक्रम का शुभारंभ मा भारती की पूजन कर अतिथियों के द्वारा श्री भागीरथ विश्वकर्मा जिला सरसंघचालक राजनांदगांव श्री नेतराम साहू ग्राम पटेल, श्री मिथलेश सिन्हा उपसरपंच,डॉ लुभान सिंह सेन 

(B.A.M.S. , P.M.C. Artho) सनत टण्डन सूर्या फाउंडेशन प्रमुख छत्तीसगढ़, श्री राजेन्द्र कुशवाह आदर्श गांव योजना प्रमुख छत्तीसगढ़, इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सा के पद्धति के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ प्रमोद नामदेव, डॉ निर्मला गुप्ता, डॉ सुषमा गुप्ता डॉ मेघराज साहू INO इंस्ट्रक्टर, नीता चौरसिया एवं डॉ पंकज यादव उपस्थित रहे।


रोग मुक्त भारत अभियान के तहत देश भर के 20 प्रांतों में फरवरी माह मैं प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांत के राजनंदगांव जिला आदर्श गांव पेंड्री में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शिविर में आए हुए लोगों को मिट्टी चिकित्सा-मड बाथ थेरेपी, जल नेती,सूत्र नेती के साथ-साथ एनिमा चिकित्सा पद्धति मिट्टी पट्टी के साथ-साथ ब्लड प्रेशर और वजन के नियंत्रण पर कैसे उपचार किया जाता है इसकी जानकारी दिया गया एवं साथ-साथ जनमानस में मधुमेह मोटापा गठिया जैसी बीमारी का उपचार बताया गया व परामर्श दिया गया इस अवसर पर विशेष अतिथि मनोज ठाकरे आई एन एस स्टेट कन्वीनर अतिथि जनपद  उपसरपंच मिथलेश सिन्हा ग्राम पटेल श्री नेतराम साहू कार्यक्रम में उपस्थित रहें।


सुर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम के शिक्षक हिरेन्द्र एवं सूरज आस-पास के गांव से शिक्षक प्रदीप सिन्हा गातापार, प्रितम निर्मलकर बम्हनी से इस प्राकृतिक चिकित्सा जागरूकता शिविर में अपनी सेवाएं दिए

सूर्या फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सनत टंडन ने प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजन के उद्देश्य बताए, जनजागरूकता के लिए उपस्थित डॉ श्री मेघराज साहू जी ने बताए कि हम सब को प्राकृतिक से जुड़ कर रहना होगा तभी हमें आजकल हो रहे अनेक बीमारियों से बच सकते हैं और अपने आपको स्वास्थ्य रख सकते हैं साथ ही मतबाथ का प्रेक्टिकल कर मिट्टी लेप कर दिखाए, डॉ प्रमोद नामदेव जी ने जलनेति,सूत्रनेति,का प्रेक्टिकल कर बताया गया और एनिमा के साथ अन्य प्राकृतिक उपचार बताए,डॉ श्रीमती सुषमा जी के द्वारा आहार के बारे में बताया गया।

जैसे-अंकुरित,पपीता,खजूर, लौकि,बादाम सलाद खाने के साथ खाना चाइये और उसके लाभ भी बताए इस प्रकार रोग मुक्त भारत अभियान के तहत प्राकृतिक चिकित्सा शिविर सफल हुआ। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में गांव के 165 संख्या के साथ युवा सेवा संगठन व अध्यक्ष दुर्गेश साहू,कबीर आश्रम समिति के सदस्य श्री योगदास साहू, श्रीजीवन जंघेल जैविक खाद निर्माता,समस्त ग्रामीणों का सहयोग व भागीदारी रहा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad