फारेस्ट विभाग बेलगहना...क्या चल रहा खेला
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेलगहना वन विभाग के द्वारा 27 फरवरी दिन रविवार को एक जे सी बी मशीन ग्राम सत्तीबहरा के शिवमंदिर पारा से वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से खनन करते पकड़ा गया। जिसे विभाग अपने कस्टडी में रखने के बाद बिना किसी कार्यवाही के वन विभाग बेलगहना दूसरे ही दिन छोड़ देती है।
इस बात की जानकारी मिलने पर CNI संवाददाता द्वारा मामले की पड़ताल की गई जिसमें रविवार की सुबह पकड़ी गई मशीन सोमवार को वन विभाग के कस्टडी में खड़ी मिलती है वहीं खनन स्थल की जानकारी जुटाने पर पता चला कि मशीन वन विभाग द्वारा खोदी गई सिरपिट्टी गढ्ढे के अंदर वन विभाग की जमीन पर ही खुदाई कर रही थी आसपास ग्रामीणों से पूछताछ पर पता चला कि जे सी बी मशीन सुबह के समय चालू ही हुई थी कि वन अमले द्वारा काम बंद करवा मशीन अपने साथ ले गए।
जब इस बात की जानकारी फारेस्ट रेंजर से लेनी चाही गई मोबाइल बंद मिला। वहीं डिप्टी रेंजर मोहम्मद शमीम द्वारा बताया गया कि जमीन वन विभाग की नहीं थी इसलिए मशीन छोड़ दी गई। मामले में देखने वाली बात है कि जमीन वन विभाग की नहीं थी तब जे सी बी मशीन को 24 घण्टे अपने कस्टडी में क्यों रखा गया। क्या जे सी बी मशीन पकड़ते समय यह बात वन अमले को नहीं दिखी या पूरा का पूरा मामला ही कुछ और है।
फारेस्ट विभाग एस डी ओ दुबे से जानकारी लेनी चाही गई जिस पर उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होना बताया गया वहीं डी एफ ओ कुमार निशांत का कहना है कि इस संबंध में जानकारी लेता हूँ गड़बड़ी है तो दोषियों पर कार्यवाही होगी।
बहरहाल देखने वाली बात यह है कि मशीन पकड़ी गई तो कार्यवाही होनी चाहिए। नहीं हुई तो क्यों नहीं हुई? अगर जमीन वन विभाग की नहीं तो 24 घंटे मशीन वन विभाग के कालोनी में क्यों रखा गया?

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.