सनौद मे भगवान शिव अवतार के रूप मे विराजित भगवान बरदेवा देव के शरण मे जाने से होती है मनोकामनाएं पूरी , 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर होगी यहां विशेष पुजा , चारभांठा के जोगीमठ मंदिर मे भी होगी शिव की पूजा मेला का भी होगा आयोजन
गुण्डरदेही । 1 मार्च को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम सनौद में भव्य कावड़यात्रा निकलेगा जहां आसपास के गांवों से लेकर दूर अंचल क्षेत्रों से भक्तगण व्यापक रूप से शामिल होंगे बताया गया कि यहां पर भगवान शिव के अवतार के रूप में भगवान बरदेवा देव गांव से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर खेत खलिहानों के बीच प्राकृतिक रूप से विराजमान है। यहां के लोगों की ऐसी मान्यता है कि जब गांव में तांदुला नदी में एनीकट डैम निर्मित नहीं हुआ था तब भगवान बरदेवा देव हमारे गांव को बाढ़ के संकट बचाते रहे हैं लोग बताते हैं कि यदि किसी व्यक्ति का सामान चोरी हो गया हो या कीमती वस्तु गुम गया हो तो भगवान बरदेवा देव के शरण में जाकर सच्चे मन से स्मरण करने से वह समान वापस उन्हें प्राप्त हो जाता है भगवान हर मानव के कष्ट को हर लेता है भगवान बरदेवा देव की उपासना से सब भक्तजनो की मनोकामनाएं सिद्ध होता है। इसी प्रकार चारभांठा के जोगीमठ मे महाशिवरात्रि पर आसपास के हजारो श्रध्दालु गण भी यहां आकर भगवान शिव की पुजा अर्चना कर अपनी इच्छा पूरी करते है यहां हर साल महाशिवरात्रि पर मेला लगता है जहां दुर दराज से लोग शामिल होते है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.