23 फरवरी से जनजातीय नृत्यों पर एकाग्र दो दिवसीय मंडई उत्सव का आयोजन
(शिवशंकर पाण्डेय बालाघाट)
बालाघाट। जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद, भोपाल एवं जिला प्रशासन, बालाघाट के सहयोग से 75वें आजादी अमृत महोत्सव के तहत जनजातीय नृत्यों का समारोह मड़ई उत्सव का आयोजन 23 एवं 24 फरवरी 2022 सायं 6.30 बजे से किया जा रहा है। समारोह शासकीय उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान, बालाघाट में आयोजित किया जायेगा। समारोह की जानकारी देते हुये अकादमी के निदेशक डॉ. धर्मेंद्र पारे ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अध्यक्ष, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग श्री गौरीशंकर बिसेन एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय राज्यमंत्री, आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल संसासधन विभाग म.प्र. श्री रामकिशोर (नानो) कांवरे द्वारा की जायेगी। साथ ही कार्यक्रम में माननीय सांसद, बालाघाट श्री ढाल सिंह बिसेन, माननीय विधायक, वारासिवनी, अध्यक्ष खनिज विकास निगम श्री प्रदीप जायसवाल, माननीय अध्यक्ष, जिला पंचायत बालाघाट श्रीमती रेखा बिसेन, माननीय विधायक लांजी सुश्री हिना लिखीराम कावरे, माननीय विधायक, कटंगी श्री टामलाल सहारे, माननीय विधायक बैहर श्री संजय उइके विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इस दो दिवसीय उत्सव में 23 फरवरी 2022 को वनवासी लीला नाट्य भक्तिमति शबरी, की प्रस्तुति दी जायेगी। इस प्रस्तुति का निर्देशन गुरू निर्मलदास एवं आलेख श्री योगेश त्रिपाठी, संगीत संयोजन श्री मिलिन्द त्रिवेदी द्वारा किया गया है। उत्सव में दूसरी प्रस्तुति नृत्य एवं गायन की दी जायेगी। दूसरे दिन 24 फरवरी 2022 को वनवासी लीला नाट्य निषादराज गुह्य की प्रस्तुति गुरू प्रसन्नादास के निर्देशन में दी जायेगी। इस प्रस्तुति का आलेख श्री योगेश त्रिपाठी एवं संगीत संयोजन श्री मिलिन्द त्रिवेदी द्वारा किया गय़ा है। वहीं दूसरी प्रस्तुति नृत्य एवं गायन की होगी। उत्सव के तहत परिसर में वनवासी लीला पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी संयोजित की जा रही है जिसमें निषादराज गुह्य नाथद्वारा शैली, राजस्थान में एवं भक्तिमति शबरी चेरियालपट्टम शैली, आंध्रप्रदेश में प्रदर्शित की जायेगी। दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में आप आग्रहपूर्वक सादर आमंत्रित हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.