ज़िला शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण दल ने किया परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण
(शिवशंकर पाण्डेय बालाघाट)
बालाघाट।माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हायरसेकंडरी स्कूल सर्टिफ़िकेट परीक्षा के केंद्रो का निरीक्षण सहायक संचालक जी. डी. नायक एवं डाँ. युवराज राहंगडाले द्वारा किया गया। मण्डल परीक्षा केंद्र शास. कन्या उमावि रामपायली, शास कन्या उमावि ख़ैरलांजी, उत्कृष्ट विद्यालय ख़ैरलांजी , शास. उमावि घुबड़गोंदी, शास. उमावि अमई का निरीक्षण किया गया। इन केंद्रो पर हिंदी विषय में मात्र चार परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गये।परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुई तथा केंद्रो पर कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.