पत्रकार संगठन द्वारा बसंत पंचमी उत्सव मना कर संस्कार न्यूज चैनल का किया लोकार्पण
सरस्वती पूजन में पत्रकार साथियों को कलम डायरी देकर किया सम्मान
पिथौरा / स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकार संघ द्वारा बसंत पंचमी पर्व पर माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की गई साथ ही पत्रकार साथियों के सुझाव पर संस्कार न्यूज चैनल का लोकार्पण किया गया ।
आज बसंत पंचमी के अवसर पर पत्रकारों द्वारा बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया व संस्कार चैनल का लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आकाश अग्रवाल अधिवक्ता व सभा अध्यक्ष बलराज नायडू अतिथि के रूप में उपस्थित थे । अपने उदबोधन में अतिथियों ने माँ सरस्वती के जन्मोउत्सव व उनकी महिमा का गुणगान किया और कहा कि माँ सरस्वती ज्ञान की देवी , कला की देवी है जिसकी कृपा से जन बोलने और विभिन्न कला से पूर्ण है । आज हम सब पर माँ सरस्वती की कृपा बनी रहे साथ ही उन्होंने संस्कार न्यूज चैनल के शुभारंभ की प्रशंसा करते कहा कि इस चैनल से लोगों की समस्या शासन तक पहुँचेगी और उसका निदान से जनता में खुशी रहेगी । इस अवसर पर चैनल के संचालक गौरव चंद्राकर ने सभी पत्रकार साथियों और आम जनों से निवेदन किया है कि उक्त चैनल में अपनी समस्या सहित अन्य गतिविधियों की खबर दे जिससे लोगों तक खबर पहुँचेगी । कार्यक्रम में पत्रकार साथियों को कलम डायरी देकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार व पत्रकार संतोष गुप्ता व आभार गौरव चंद्रकार ने किया इस अवसर पर जाकिर कुरैशी गोविंद शर्मा, रमेश सिन्हा लोकनाथ खुटे ,ललित मुखर्जी, ताराचंद पटेल, रमेश श्रीवास्तव, साहस साव ,चंद्रशेखर प्रभाकर, संतराम कुर्रे, राजा शुक्ला, राजेश साव, देव पटेल, संजय सिन्हा, कमलेश डड़सेना ,राजकुमार अग्रवाल, यशपाल मधुकर, प्रीतम जोशी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।
सीएनआई न्यूज़ रिपोर्टर रमेश श्रीवास्तव पिथौरा

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.