Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 5, 2022

भारतीय सेना के जवान के परिजन को ढाढस बंधाने रजोली पहुंचे सांसद मोहन मंडावी


भारतीय सेना के जवान के परिजन को ढाढस बंधाने रजोली पहुंचे सांसद मोहन मंडावी 

गुण्डरदेही  -ग्राम रजोली के छोटे से गांव में रहने वाले युवराज चंद्राकर जो कि 14 अगस्त 2017 में देश की सेवा का जज्बा लेकर सेना में भर्ती हुए थे लंबे समय तक लद्दाख जैसे क्षेत्र में पदस्थ रहे युवराज चंद्राकर का हाल में ही पठानकोट तबादला हुआ था इसी दौरान वह छुट्टी बिताने अपने जन्मभूमि रजोली पहुंचे थे छुट्टी बिताने के बाद यूनिट में वापसी का आदेश मिलने पर युवराज चंद्राकर अपने ड्यूटी निभाने 1 फरवरी को घर से एक साथी के साथ निकले थे इसी दौरान निर्माणाधीन सड़क अंडा के पास एक सड़क हादसे में सदा सदा के लिए युवराज के सीने में देश सेवा के लिए धधक रही ज्वाला को शांत कर दिया जब घटना घटित हुई तब क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी लोकसभा के बजट सत्र में शामिल होने दिल्ली में थे उन्होंने उस वक्त परिवार के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए जल्द ही परिवार से मुलाकात करने की बात कही थी शनिवार को दिल्ली से लौटते ही सर्वप्रथम सांसद मोहन मंडावी अपना प्रोटोकॉल तोड़ते हुए सीधे जवान के परिजनों से मिलने उनके निवास रजोली पहुंचे उन्होंने कहा कि युवराज जैसे वीर जवान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना गांव क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है युवराज जैसे वीर जवान पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है उसके साथ ही जवान के पिता यमुना प्रसाद चंद्राकर एवं माता सीतेश्वरी चंद्राकर को भी प्रणाम करता हूँ जिन्होंने ऐसे वीर बालक को जन्म देकर भारत माता की सेवा के लिए सौंपा 

सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad