अर्जुनी में कल होगा महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं का किया जाएगा सम्मान
गुण्डरदेही । ग्राम पंचायत अर्जुनी में कल शनिवार 12 मार्च को महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सामाजिक सांस्कृतिक एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा करेगे विशेष अतिथि के रूप मे जनपद सदस्य निर्मला हेमंत साहू मेल्बी थोमस मैनेजर वर्ल्ड विजन दुर्ग सुभाष सर वर्ल्ड विजन दुर्ग कांति भूषण साहू सचिव जिला कांग्रेस कमेटी बालोद भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही सांसद प्रतिनिधि थानसिंग मंडावी तामेश्वर देशमुख महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही पूनम साहू सचिव ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही व तुरेंद्र देशमुख जन विकास समिति अर्जुनी रहेंगे ब्लाक कांग्रेस सचिव पुनम साहू ने बताया कि 11 बजे अतिथियो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेगे 12 बजे से खेलकूद का आयोजन होगा 3 बजे विजेता टीम व उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओ का अतिथियो द्वारा पुरस्कार व सम्मान किया जाएगा
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.