जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में एटीएम फ्रॉड मामले में महिला कर्मचारी गिरफ्तार
जिला सहकारी केंद्रीय
बैंक एटीएम फ्रॉड मामले में बैंक की महिला कर्मचारी गिरफ्तार
बिलासपुर–
सिविल लाइन पुलिस ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक एटीएम फ्रॉड मामले में महिला कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। मामला करीब दो साल पुराना है। पुलिस ने छानबीन के बाद मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है। पकड़ी गयी मुख्य आरोपी का नाम हर्षिता पटेल है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला से पूछताछ की गयी है। एटीएम फ्रॉड में शामिल अन्य फरार आरोपी पल्लव चक्रवर्ती की तलास जारी हैं
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पांच किसान खाताधारकों से के खाते से लाखों रूपये
कर्मचारियों ने ही पार कर दिया था। पीड़ित किसानों ने बताया कि एटीएम नहीं होने के बाद भी पांचों के खाते से लाखों रूपये पार कर दिया है। इस बीच पूछताछ के बाद पुलिस ने एटीएम फ्रॉड काण्ड में बैंक कर्मचारी हर्षिता पटेल और उसके सहयोगी पल्लव चक्रवर्ती को दोषी पाया। इसके बाद पुलिस ने दो बार हर्षिता को गिरफ्तार करने बैंक पहुंची। किन्ही कारणों से महिला गिरफ्तारी नही हो सकी थी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.