रतनपुर से ताहिर अली का रिपोट
रतनपुर....शा. पू. मा.शाला सिलदहा,जो संकुल केंद्र कलमीटार, विकासखंड कोटा जिला बिलासपुर स्थित विद्यालय में 2022 का वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम, मुख्यअतिथि सरपंच पुरुषोत्तम बिरको एवं अध्यक्षा श्रीमती भुवनेश्वरी श्यामले,प्रबंध समिति की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया।संस्था के प्रधान पाठक शिवकुमार छत्रवाणी के कुशल नेतृत्व क्षमता एवं कार्यक्रम के भव्यता को देखकर सहज हीअनुमान लगाया जा सकता हैं ग्राम पंचायत सिलदहा के सरपंच पुरुषोत्तम बिरको अपनी पूरी पंचायत टीम के साथ जिसमें पंच, सरपंच,सचिव,रोज़गार सहायक आदि कार्यक्रम के समापन तक डटे रहे एवं सहयोग प्रदान करते रहे।शाला प्रबंधन विक़ास समिति के अध्यक्षा श्रीमती भुवनेश्वरी श्यामले प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों की भूमिका निर्धारित कर कार्यक्रम को ओर अधिक आकर्सक बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई मध्यान भोजन स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती सुनीता बिरको द्वारा समूह चाय-पानी की पर्याप्त व्यवस्था किया गया
संस्कृति कार्यक्रम में पू.मा.शा.के छात्र-छात्राओं के साथ कंधे में कंधा मिलाकर शा.प्रा.शा.सिलदहा एवं शा. प्रा. शाला काल्हामार के बच्चों ने भी अपनी कला संस्कृति की छाप प्रस्तुत किया जिसे ग्रामीणॊ ने खूब सराहा । एवं बच्चों ने खूब पैसे बटोरे ।कार्यक्रम में शालेय गतिविधियाँ आधारित विभिन्न प्रकार के सम्मान से बच्चों को नवाजा गया ।वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के झलक से ही विद्यालय की भव्यता एवं गरिमा का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक राजेंद्र गंधर्व ,रामरतन भारद्वाज,एवं हरीश जायसवाल ने किया । इस पूरे कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिलदहा के सभी लोगों ने मिलकर तन मन धन से विद्यालय को सहयोग प्रदान किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने। में ग्राम के एकता का संदेश दिया जो भविष्य में अविश्मरणिय योग दान के रूप में जाना जाएगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.