33 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास.
.
सी.एन.आई.न्यूज के लिए पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट.
भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की प्रगति को नयी गति प्रदान करते हुए आज माननीय नितिन गडकरी सड़क परि.एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार द्वारा 9240करोड़ की लागत से कुल 1017कि.मी. लंबी 33परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ.।
आज के इस अवसर पर छ.ग.शासन के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने छ.ग.के विकास हेतू अनेक परियोजनाओं हेतू केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपनी मांग प्रस्तुत की जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने सहमति प्रदान की.।
मंत्री श्री नितिन गडकरी ने अपने उदबोधन मे अनेक योजनाओं की स्वीकृति देते हुए छ.ग. को करोड़ों की सौगात दी,एवं यह विश्वास दिलाया कि छ.ग. के विकास के लिए जो भी प्रपोजल दिए जाएंगे उन्हें स्वीकृति दी जाएगी.।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पास जो भी धन है वो देश की जनता का है, और वो देश की जनता के काम आना चाहिए.।
आज के इस गरिमामय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय नितिन गडकरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ,ने की एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धर्म लाल कौशिक, मंत्री ताम्रध्वज साहू,जय सिंह अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी,संतोष पांडेय, अरूण साव,रामविचार नेताम,कुलदीप जूनेजा,विकास उपाध्याय. एवं अन्य गणमान्य विधायक ,पार्षद, तथा शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही.।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.