जिला राजनांदगांव ब्लॉक छुईखदान
दिनांक - 20/04/2022
मनरेगाकर्मियों ने किया बाइक रैली,अनिश्चितकालीन हड़ताल दो सुत्रीय मांग को लेकर पिछले दिनों से लगातार प्रदर्शन जारी है
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट
साल्हेवारा -छुईखदान ब्लॉक के 130 मनरेगा कर्मियों ने आज छुईखदान से देवरचा, बकरकट्टा, रामपुर, साल्हेवारा, पैलीमेटा, झुरानदी होते हुए वापस छुईखदान बाइक रैली का आयोजन किया। जिसमे जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी तथा रोजगार सहायको ने भाग लिया। इस दौरान आसपास के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में जन समर्थन लिया। क्षेत्र के सरपंच/जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा कर्मियों की मांगों को जायज बताया और उन्होंने कहा कि इनकी मांगे जल्दी पूरी होनी चाहिए, ताकि वर्तमान में बेरोजगारी के चलते गांवों में लोग पलायन कर रहे है वह बंद हो तथा सभी बेरोजगारों को रोजगार मिले। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान में जारी हड़ताल में अपने 2 सूत्री मांगों क्रमशः नियमितीकरण एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक रोजगार सहायको का ग्रेड पे निर्धारण करते हुए पंचायत कर्मी नियमावली 1966 लागू करने के लिए दिनांक 4 अप्रेल 2022 से राज्य के महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत कार्यरत सभी अधिकारी/कर्मचारी एवं रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। किन्तु राज्य सरकार हमेशा वित्तीय भार अधिक होने का हवाला देती आ रही है। लेकिन शासन अपने पिछले 2018 की चूनाव में जो घोषणा पत्र बनाया था उसमें नियमितीकरण करने का वादा किया था ।बारी बारी से सभी घोषणा पत्र में सम्मिलित वादो को पूरा कर रही है पर मनरेगा कर्मचारी अधिकारी 3 साल से इंतजार कर रहे है जिससे मनरेगा कर्मचारी सरकार से वादा निभाओ के तर्ज पर कमर कस कर भीड़े है जो उचित और न्याय संगत है जिसे 15 साल से कम दर पर काम करने वाले मनरेगा कर्मचारीयों के उ्ऊपर तरस आनी चाहिये 2 सुत्रीय मांग पूरा कर रोजगार गांरटी योजना में चल रही कार्य जल्द मजदूरों के लिये खोला जाना चाहिये


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.