एक कुंडीय गायत्री यज्ञ करके शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर....शाला प्रवेश उत्सव को एक उत्सव के रूप में मनाते हुए बच्चों के प्रवेश को यादगार बनाने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनपुर में 16 जून को विद्यालय प्रवेश उत्सव जोर -शोर से मनाया गया सर्वप्रथम दीप- वंदना ,गायत्री पूजन -अर्चना के पश्चात ,एक कुंडीय गायत्री हवन का आयोजन किया गया जिसमे आचार्य परिवार के साथ साथ भैया बहनो ने गायत्रीमंत्र, महामृत्युंजय मंत्र,गुरूमंत्र के द्वारा आहूति देकर सर्वेभवन्तु सुखीन की मंगल कामना की गई।
तत्पश्चात आचार्य परिवार द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत करके मुह मीठा कराया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मुकेश श्रीवास्तव द्वारा शाला प्रवेसोत्सव के संदर्भ में बच्चों को विस्तार से समझाया गया।सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन मे यह शालाप्रवेसोत्सव 16 जून से 15जुलाई तक मनाया जायेगा,।कार्यक्रम को सफल बनाने मे योगेश गुप्ता, श्रीमती तृप्ति बघेल,श्याम सुंदर तिवारी,श्रीमती मणि फांसे,कु.कीर्ति कहरा,श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, माधुरी बैसवाड़े, सीता पोर्ते,आकांक्षा कहरा,राजू परधान,,श्रीमती राजेश्वरी कश्यप का विशेष योगदान रहा।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.