ग्राम पंचायत रामपुर का हाल बेहाल सरपंच सचिव हुये लाल भ्रष्टाचार का आलम देखे ।
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।
साल्हेवारा/ रामपुर- छुईखदान जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर का हाल बेहाल है भ्रष्टाचार की भेट चढ़ता निर्माण कार्य हो या शौचालयों में गंदगी का भरमार पांच साल पहले बना शौचालय तीन महिला तीन पुरुषों के लिये बनाया गया बाजार चौंक रामपुर में जिसमें ना पानी की टंकी में पानी है ना ही शौचालयों की सीट में नल कनेश्कन है जो दम तोड़ रही शौचालय अनुपयोग हीन हो चुका है जिसमें कभी पंचायत की नजर नहीं गई जिससे शौचालय बिना साफ सफाई हुये स्वच्छ भारत योजना को ठेंगा दिखा रही है ।
एक शौचालय तो संभल नही पाया उसके बाजू में और नया शौचालय निर्माण कार्य हुआ है जो एक साल से अधूरा निर्माण पड़ा है जिसकी कोई देख परख नही होने से उसका भी कोई औचित्य नजर नहीं आता आप सभी का फोटो देख सकतें है ।
नाई धोबी के लिये बनाया गया कांपलेक्स भी दोनो पिछले साल से खाली पड़ा है किसी भी नाई धोबी को आंबटन नही कराया गया है ।इनके सामने मुर्गी बाजार लगाया जाता जो मुर्गीयों के पंख से बदबू कर रहा है संडांध गंदगी फैल रही है ।
4 माह पहले नाली निर्माण का कार्य बाजार चौंक में कराया गया है जिसकी लागत 4.36 लाख दर्शाया गया है जिसमें 15 वें वित्त की राशि 1.02 लाख भी सम्मिलित किया है ब्यय राशि बोर्ड में नही लिखा गया है श्रमिक राशि 95.760 रुपये है जबकी सामाग्री की राशि का कोई उल्लेख नही लिखा गया है ।नाली को ढकने के लिये प्लेट बनाया गया है जो घटिया मटेरियल से बना है जो आम रास्ता से लगा है वही पर टुटा हुआ है जिससे कभी भी अप्रिय घटना को न्योता दे रहा है आप फोटो में भी देख सकते है ।
ग्राम पंचायत रामपुर के सामने मुख्य सड़क पर विगत 6 माह से ईट पड़ा हुआ है जो ग्राम पंचायत के पीछे आहाता निर्माण के लिये स्वीकृत हुआ है जिसकी लागत अनुमानित 80.000 हजार रुपये बताया जाता है जिसका निर्माण अभी तक नही हुआ है जिसकी भुगतान किसी बिल वाले को कर दिया गया पर आहाता निर्माण कार्य रुका हुआ है ।इतनी सारी अनिमियताओं का भंडार है कि कोई भी ग्राम वासी के दिल में उतर नही पा रहा है ।
सरपंच सचिव की मनमानी इस कदर हावी है की कोई भी पंच सच्चाई को देखकर आंख मुंद लेता है जिससे उप सरपंच पिछले सप्ताह 2 जून को इसी सब मुददो को लेकर असंतुष्ट होकर अपना स्तीफा सौप दिया है ।
जिसकी जांच भी नायब तहसीलदार साल्हेवारा से अमर दीप अंचल ,मोहित ध्रुव पंचायत इंस्पेक्टर ने जांच प्रतिवेदन एस डी एम महोदय को सौपने सबका बयान दर्ज कर चले गये है इन सभी पहलुओं पर जांच कर भ्रष्ट सचिव सरपंच के खिलाफ सक्त कार्यवाही की जरुरत है ।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.