वन परिक्षेत्र कुँवारपुर की बड़ी कार्यवाही… लकड़ी से भरी ट्रेक्टर की जब्त….
कोरिया -जिले के कुँवारपुर में शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर कुंवारपुर रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारी ने टीम गठित कर फुलझर बीट से बीती रात इमारती लकड़ी चोरी कर मध्य प्रदेश ले जा रहें लोगों को ट्रैक्टर चालक हीरा दास भारिया पिता मनोहर भारिया जाति बैगा उम्र 40 वर्ष साकिम बरगवा पोस्ट कलुआ थाना तहसील जैतपुर जिला शहडोल मध्य प्रदेश को ले जा रहे को रंगे हाथ पकड़ा।
वन परिक्षेत्र कुमारपुर के फुलझर बीट के ग्राम शिव टोला के P 1159 सकरी घटिया के पास वन विभाग की टीम ने घेरा बन्दी कर ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी18 ए ए 9139 इंडो फार्म ट्राली क्रमांक 2030 को चालकसहित एक अन्य को पकड़ा वहीं लकड़ी तस्करों ने शनिवार की रात वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लकड़ी से लदा ट्रैक्टर जब्ती से बचाने के लिए वन विभाग की टीम पर दौड़ाकर कुचलने का प्रयास किया।
वन विभाग के कर्मचारियों ने किसी तरह ट्रैक्टर को पकड़ अपनेकब्जे में लिया बताया गया है जब्त लकड़ी के जंगल से चोरी कर लाये थे। वन विभाग की टीम ने इस ट्रैक्टर चालक के साथ एक और को पकड़ा बाकी अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए । अन्य आरोपित की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.