आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई के एक कार्यक्रम अनुसार पर्यावरण दिवस पर
हसदेवबचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधायकों के यहां जाकर एक पौधा भेंट कर पेड़ों की कटाई रोकने ज्ञापन देना था । इसी सिलसिले में बलौदाबाजार विधानसभा के साथी विधायक प्रमोद कुमार शर्मा के कार्यालय गए थे जहाँ उन्हें कार्यालय में ताला लटका मिला ,
निवास से जानकारी मिली कि विधायक जी बाहर गए हुए हैं। सो हमारे साथी उन्हें पौधा भेंट नहीं कर सके और न ही ज्ञापन दे पाए।विधानसभा बलौदाबाजार के अध्यक्ष कमल महान ने बताया कि विधायक से मिलने जिला अध्यक्ष जगन्नाथ महिलांग , दिलीप फेकर , सहदेव डांडेकर , सुरेंद्र डहरिया आदि शामिल थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.