खैरागढ़ -जिला राजनांदगांवअवैध शराब कोचियो पर पुलिस की लगातार कार्यवाही आरोपी को गिरफ्तार कर भेजागया जेलश्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री दिनेश सिन्हा के निर्देशन मे एव थाना प्रभारी खैरागढ़ निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृृत्व मे थाना खैरागढ मे अवैध शराब कोचिया के विरूद्व टीम बनाकर, दिनांक 05.06.22 को शनि मंदिर के पास मेन रोड खैरागढ़ पर पहुच कर रेड कार्यवाही दिया गया जहां पर आरोपी संतुराम वर्मा पिता खिलावन वर्मा उम्र 32 वर्ष ग्राम घोटवानी थाना धमधा जिला दुर्ग को अवैध रूप से एक हरा रंग थैला में 12 बोतल गोल्डन गोवा व्हीस्की अंग्रेजी शराब किमती 4,800/-रू परिवहन करते जप्त कर आरोपी संतुराम वर्मा पिता खिलावन वर्मा उम्र 32 वर्ष ग्राम घोटवानी थाना धमधा जिला दुग को हिरासत मे लेकर शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध मे वैध लायसेंस की मांग की गई जिसे आरोपी ने किसी प्रकार का वैध लायसेंस न होना लिखकर देने पर आरोपी का कृृत्य आबकारी एक्ट का पाये जाने पर अपराध क्रमांक 353/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर माननीय न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना खैरागढ़ मे पदस्थ सउनि मयाराम नेताम, सउनि मुरली बघेल, प्र0आर0 90 गन्नू लाल साहू, प्र0आरक्षक 204 अगस्तुस खलखो, आरक्षक 660 डुलेश्वर साहू, की अहम भूमिका रही है।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.