भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में समाज को मिली बड़ी सौगात, दानवीर भामा शाह भवन हेतु 40 लाख रुपये स्वीकृत
बलौदाबाजार जिले के सिमगा तहसील एवं परिक्षेत्र साहू संघ सिमगा के तत्वावधान में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह रविवार को सांस्कृतिक भवन सिमगा में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के हजारों लोगों की उपस्थिति रही, जहां सामाजिक एकता, संस्कृति, शिक्षा एवं संगठन की मजबूत तस्वीर देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता और सामाजिक विकास में संगठन की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए दानवीर भामा शाह भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय विधायक श्री इंद्र साव ने भी समाज हित में 20 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की। दोनों घोषणाओं के साथ भवन निर्माण के लिए कुल 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई। घोषणा के बाद पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से भर गया और समाजजनों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में समाज की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 120 विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस सम्मान ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल बनाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील साहू ने की। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू, न्याय प्रकोष्ठ सदस्य रेवाराम साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीनदयाल साहू, नगर अध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया, जिला उपाध्यक्ष राजाराम साहू, जिला महिला उपाध्यक्ष संध्या साहू, जिला सचिव सुशील साहू, जिला महिला संगठन सचिव अनुपा साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष जीतराम साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष बाबूलाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष गौ सेवा रामबिलास साहू, जनपद सदस्य सुरेश साहू, हेमिन चंद्रेश्वर साहू, नर्मदा जीवन साहू, रेखा रिखीराम साहू, सिमगा तहसील अध्यक्ष रामनाथ साहू, सिमगा ग्रामीण परिक्षेत्र अध्यक्ष शेषनारायण साहू, दामाखेड़ा परिक्षेत्र अध्यक्ष मांधाता साहू, लक्ष्मणा परिक्षेत्र अध्यक्ष सुशील साहू, नगर अध्यक्ष कमलेश साहू, हथबंद परिक्षेत्र अध्यक्ष कुंजराम साहू, सिमगा तहसील उपाध्यक्ष भुवन साहू, तहसील सचिव धनेश्वर साहू, जिला कार्यकारी सदस्य हेमलाल साहू, महासचिव रवि साहू, भाटापारा नगर अध्यक्ष राजेश साहू, युवा प्रकोष्ठ हेमंत साहू,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हितेश साहू, योगेश राहुल साहू, पत्रकार ओंकार साहू, जिला साहित्य सृजन प्रकोष्ठ मनीराम साहू, बलौदाबाजार तहसील अध्यक्ष पारसणी साहू, सुहेला तहसील अध्यक्ष सरोज साहू, टीकराम साहू सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
महिलाओं की भी कार्यक्रम में उल्लेखनीय सहभागिता रही। इस अवसर पर कल्याणी देवी साहू, अहिल्या साहू, सावित्री साहू, सुमन साहू एवं उषा साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही तहसील के समस्त ग्राम प्रमुख एवं सामाजिक बंधुओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
CNI NEWS सिमगा से ओंकार साहू की रिपोर्ट






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.