Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 24, 2026

डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही घर का ताला तोड़कर नकदी रकम चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

 राजनांदगांव 


डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही




घर का ताला तोड़कर नकदी रकम चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही


गिरफ्तार आरोपी :-

1.जेद अहमद पिता जफर अहमद, उम्र 19 वर्ष, निवासी भगत सिंह चौक वार्ड क्रमांक 18, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)

2.पिंकू फरकुंडे पिता किशोर फरकुंडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी राम नगर जेल रोड डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)


प्रार्थिया कुंती बाई पति स्व. सुरेश बाई उम्र 65 वर्ष निवासी भगत सिंह चौक वार्ड क्रमांक 19 थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22.05.2026 को अपने घर में ताला लगाकर अपने लड़के अनूप बाघ सहपरिवार बाहर गई हुई थी। दिनांक 23.05.2026 को सुबह लगभग 07:00 बजे वापस घर आने पर देखा कि घर के सामने दरवाजे का ताला टूटा हुआ था तथा घर के अंदर रखी आलमारी का लॉकर टूटा मिला अज्ञात चोर द्वारा आलमारी में रखे नगदी रकम 60,000 रुपये चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 294/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक से दिशा निर्देश प्राप्त कर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी –


1.जेद अहमद पिता जफर अहमद

2.पिंकू फरकुंडे पिता किशोर फरकुंडे


को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


विशेष योगदान 

प्रकरण में प्र.आर. रूपेश देवांगन, आरक्षक किशन चंद्रा, आरक्षक अशोक यादव ,  आरक्षक लीलाधर मंडलोई, का विशेष सराहनीय भूमिका रही ।


सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad