Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 1, 2022

10 रूपए का लालच देकर 13 साल की मासूम बच्ची से गैंगरेप आरोपी गिरफ्तार


CNI NEWS से मुकेश साहू की रिपोर्ट

बलौदाबाजार:- बलौदाबाजार में 13 साल की से एक वृद्ध और अधेड़ ने गैंगरेप किया। 76 साल का बूढ़ा 10 रुपए का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया और रेप किया। पास के दुकानदार को पता चला तो उसने भी बच्ची को शिकार बनाया। तीन दिनों तक दोनों दुष्कर्म करते रहे। तीसरे दिन पड़ोसी महिला ने देखा तो मामला खुला। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है  जानकारी के मुताबिक  कोतवाली से करीब 5 किमी दूर एक गांव में रहने वाली 13 साल की बच्ची बेहद गरीब परिवार से है। वह परिजनों के साथ कचरा बीनने का काम करती है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को बच्ची को गांव के ही 76 साल के आरोपी कुंजराम वर्मा ने देखा तो उसे बुलाया। फिर 10 रुपए देने की बात कहकर अपने घर ले गया। उस समय घर के सभी लोग काम से बाहर गए हुए थे। वहां आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी ने फिर बच्ची को बुलाया और दुष्कर्म किया

पड़ोसी महिला ने देखा तो खुला मामला

दूसरे दिन बच्ची को कुंजराम के घर से बाहर निकली तो पास के दुकानदार 47 साल के रमेश वर्मा ने देख लिया। संदेह होने पर उसने पूछताछ की और आरोप है कि उसने भी 10 रुपए देकर अगले दिन बच्ची से दुष्कर्म किया। उसके बाद रमेश के घर से बच्ची बाहर निकली तो पड़ोस में रहने वाली महिला को शक हो गया। उसने बच्ची से पूछताछ की और उसे लेकर परिजनों के पास पहुंची। इसके बाद दुष्कर्म का पता चला। फिर शनिवार रात करीब 2 बजे बच्ची को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दुष्कर्म की पुष्टि की है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और लड़की के बयान लिए। फिलहाल लड़की की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा-376 डी और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार भी कर लिया है। दोनों से पूछताछ हो रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है। आशंका है कि लड़की से पहले भी इस तरह से दुष्कर्म किया गया होगा।।।


जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से Central news India के लिए 

जिला ब्यूरो चीफ मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी 

सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309



समाचार एवं विज्ञापन तथा Central News INDA से जुड़ने के लिए नीचे WhatsApp Logo पर click करें

WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
.....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad