Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, August 1, 2022

बीएसपी की दो तीन मंजिला इमारत जर्जर बिल्डिंग को तत्काल अपनी देखरेख में गिराये बीएसपी प्रबंधन,

 बीएसपी की दो तीन मंजिला इमारत जर्जर बिल्डिंग को तत्काल अपनी देखरेख में गिराये बीएसपी प्रबंधन,


बड़ी दुर्घटना होने की संभावना लोगो को है जान का खतरा 



दल्लीराजहरा :- पंडर दल्ली में बीएसपी की दो तीन मंजिला इमारत है जोकि वर्षों से खाली पड़ी हुई हैं और शरारती तत्वों द्वारा उसमें से ईंट और राड निकालने कार्य भी बड़ी तेजी से चल रहा है और जिस तरह से नीचे से ईंट और राड निकाला जा रहा है ये ईमारत कभी गिर सकती है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है बीएसपी प्रबंधन को बार बार बोलने के बाद भी किसी तरह की ठोस कार्रवाई का न करना बहुत ही शर्मनाक है इससे ऐसा प्रतीत होता है कि बीएसपी प्रबंधन दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने की आदि हो गई है यहां रह रहे लोगों को जान का खतरा बना हुआ है बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है वहां खेलने वाले छोटे बच्चों के साथ गंभीर दुर्घटना हो सकती है


 मगर बीएसपी प्रबंधन तो अपने कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है और दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। जबकि ईस विषय को बहुत से समाचारपत्रों ने प्रमुखता के साथ अपने अखबार में खबर छाप कर बीएसपी प्रबंधन को जगाने का प्रयास किया था किन्तु स्थिति जस के तस है किसी भी प्रकार की कार्यवाही होती नजर नहीं आ रही है।आज भी कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना धड्डले से ईंट और राड निकालने में लगे हुए हैं और अपने साथ साथ वहां निवासरत लोगों के जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं।


भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने कहा कि अगर बीएसपी प्रबंधन द्वारा अतिशीघ्र ईस पर ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो इससे होने वाले किसी भी प्रकार की दुर्घटना के लिए बीएसपी के टाउनशिप के अधिकारियों को ही जिम्मेदार माना जायेगा और उनपर कड़ी कार्यवाही हो ईसके लिए संघ प्रयास करेगा। क्योंकि लोगों के जान को दांव पर लगा कर ईस तरह कुंभकर्णी नींद में सोय रहने और अपना काम जिम्मेदारी से नहीं करना ये सब एक बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण देना है।



मुश्ताक अहमद ने स्पष्ट कहा बीएसपी प्रबंधन तत्काल ईस बिल्डिंग को अपने देखरेख जमींदोज करें ईस बिल्डिंग को तत्काल गिराया जाये जिससे भविष्य में होने वाले किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। आज वहां निवासरत लोगों के बीच भय का माहौल है कि ये बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है और जिस तरह बरसात हो रही है कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। मुश्ताक अहमद ने आगे बताया कि आज जिस तरह से खदान के अंदर असुरक्षित तरीके से कर्मचारियों से जांन जोखिम में डालकर कार्य लिया जा रहा है 


और कुछ श्रमिकों ने तो अपनी जान भी गंवा दी मगर उसके बाद भी बीएसपी प्रबंधन के रवैया में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है उसका प्रमुख कारण है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर किसी तरह की कार्यवाही का न होना उन पर गैरजमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध नहीं कराना उनपर विशेष कृपा करते हुए उनपर जमानती धाराओं पर कार्यवाही करके ऐसे गैरजिम्मेदार अधिकारियों का मनोबल बढ़ाना ।इसपर संघ का मानना है कि बीएसपी के दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर उचित कार्रवाई हो उनको दुर्घटना के तुरंत बाद प्रमोशन देकर उनका सम्मान करना बीएसपी प्रबंधन बंद करें और महारत्न कंपनी का सम्मान बचाने में अपना योगदान दें।

मुश्ताक अहमद

जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ

जिला बालोद




CNI NEWS से बालोद जिला ब्यूरो प्रमुख प्रदीप सहारे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad