Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 9, 2022

श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव कार्यक्रम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संजना विकास उपाध्याय,अध्यक्षता श्रीमती डॉ. विनोद शिव शर्मा रही। सावन उत्सव में विभिन प्रतियोगिताओं के साथ समाज के प्रतिभावान छात्रों का किया गया सम्मान-डॉ. विकास पाठक



श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव कार्यक्रम


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संजना विकास उपाध्याय,अध्यक्षता श्रीमती डॉ. विनोद शिव शर्मा रही।


सावन उत्सव में विभिन प्रतियोगिताओं के साथ समाज के प्रतिभावान छात्रों का किया गया सम्मान-डॉ. विकास पाठक



रायपुर/09 अगस्त 2022 सावन का महा पर्व चल रहा है।पूरे सावन माह भगवान शिव जी माता पार्वती जी की पूजा अर्चना की जाती है।महिलाओं में सावन पर्व का विशेष महत्व रहता है।इसी सावन पर्व में श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था के महिला मंडल द्वारा श्याम खाटू मंदिर में पूजा अर्चना कर सावन महोत्सव का महापर्व मनाया गया।काँग्रेस प्रवक्ता एवं समाज मीडिया प्रभारी डॉ. विकास पाठक ने बताया कि सावन महोत्सव के इस पावन पर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संजना विकास उपाध्याय जी, अध्यक्षता डॉ. विनोद शिव शर्मा उपस्थित रहे।


पारम्परिक परिधान में समाज के सभी महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समाज के द्वारा सावन उत्सव कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर समाज के मेघावी छात्रों का समाज द्वारा सम्मान किया गया।महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा ओमप्रकाश पुजारी सचिव श्रीमती गरिमा व्यास ने बताया कि महिलाएं हरित श्रृंगार कर उपस्थित हुए और हरित श्रृंगार प्रतियोगिता,लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता,गीत प्रतियोगिता,राखी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी निम्न रहे।


हरित श्रृंगार,प्रथम श्रीमती नीलम रवि दीक्षित,द्वितीय श्रीमती नेहा इन्दोरिया, तृतीय श्रीमती ममता बजरंग शर्मा। गीत प्रतियोगिता, प्रथम श्रीमती जयश्री शर्मा,द्वितीय ,श्रीमती प्रीति शर्मा,तृतीय श्रीमती पूजा तिवारी। श्री लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता, प्रथम निशा शर्मा ,द्वितीय श्रीमती नीलम रवि दीक्षित, तृतीय श्रीमती भाग्यलक्ष्मी शर्मा।राखी सजाओ प्रतियोगिता, प्रथम प्रियांशी जोशी,द्वितीय शिवी शर्मा,तृतीय वैदेही प्रोहित रही ।


श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर के अध्यक्ष प्रह्लाद मिश्र ने बताया कि 10वी 12वी में 90 प्रतिशत से अधिक मेघावी छात्रों का सम्मान किया गया मेघावी छात्र सम्मान में  अदिति जोशी,साक्षी शर्मा,देवांशी मिश्रा, वैभव शर्मा,राघव शर्मा एवं विशिष्ट सम्मान वशिष्ठा शर्मा का किया गया।इस सावन के पावन पर्व के कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण युवा मंडल के अध्यक्ष दुर्गा पुरोहित भी उपस्थित रहे।





No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad