Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, November 3, 2022

पिरामिड के अद्भुत संतुलन पर शानदार नृत्य,राठवां नृत्य जिसने देखा कलाकारों के नृत्य कौशल को देखकर दांतों तले उंगली दबा ली।

 पिरामिड के अद्भुत संतुलन पर शानदार नृत्य,राठवां नृत्य जिसने देखा कलाकारों के नृत्य कौशल को देखकर दांतों तले उंगली दबा ली।


सी एन आई न्यूज़ के लिए पुरुषोत्तम जोशी


गुजरात के लोक कलाकारों द्वारा दिखाया गया राठवां नृत्य जिसने भी देखा, कलाकारों की प्रतिभा को देखकर चकित रह गया। शारीरिक संतुलन की ऐसी प्रतिभा का प्रदर्शन अमूमन सैन्य परेड में जवानों द्वारा किया जाता है


लेकिन यहां कलाकारों ने अपनी शारीरिक लोच से अद्भुत रूप से पिरामिड बनाये। यही नहीं, इन अलग अलग कलाकृति के पिरामिडों में आंगिक अभिव्यक्ति की। इस तरह का संतुलन और हाव भाव की प्रस्तुति ऐसी थी कि सभी का मन इन लोक कलाकारों ने मोह लिया। खूबसूरत गुजराती परिधानों में इन कलाकारों की कला की खूबसूरती और भी निखर गई थी।



 राठवां नृत्य का एक दृश्य बेहद खास रहा जिसमें कलाकारों ने इस तरह से अपनी पोजीशन बनाई कि लगा कोई देवी या राजपरिवार की कोई सदस्य है जिनका रथ जा रहा है और लोक कलाकार उत्सव से भरे हुए इस रथ को आगे ले जा रहे हैं और जुलूस में शामिल लोग झूम रहे हैं। खास तरह की सजावट ने इस नृत्य को रंगीन कर दिया। गुजराती वेशभूषा और आभूषणों की झलक भी इस नृत्य में दिखी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आदिवासी कला महोत्सव का आज तीसरा दिन है और लोगों की काफी भीड़ विभिन्न राज्यों के नृत्य देखने जुट रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad