दिनांक 09 दिसंबर 2022
24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण आयोजन स्थल का भूमिपूजन 12 दिसम्बर 2022 को आयोजित
रायपुर : अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक एवं संरक्षक वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी ने मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण के लिए गायत्री मंत्र साधना और यज्ञ कर्म को आवश्यक माना है। गायत्री मंत्र साधना से मनुष्य के बुद्धि क्षमता का अनन्त विस्तार होता है, वहीं पर पूर्ण श्रद्धा और विधि सम्मत किया हुआ महायज्ञ से पर्यावरण का परिष्कार, संवर्धन एवं समाज में सांस्कृतिक एकता, समरसता और भाई चारे का वातावरण निर्मित होता है। इसी उद्देष्य के अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वाधान में गायत्री परिवार रायपुर के द्वारा *दिनांक 23 से 26 दिसम्बर 2022 को ओम सोसायटी सुन्दर नगर रायपुर में नव चेतना जागरण 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण का आयोजन किया गया है।*
इस महायज्ञ हेतु तैयारियों के संबंध में *10 दिसम्बर 2022 को कुशालपुर स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में गायत्री परिजनों की बैठक रखी गयी।* उक्त आयोजन हेतु *यज्ञ स्थल का भूमिपूजन दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को दोपहर 03ः00 बजे रायपुर दक्षिण के विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, छ.ग. योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, स्थानीय पार्षद गण सर्व श्री उत्तम साहू, मृत्युंजय दुबे, मन्नू यदु, रजत ध्रुव, गायत्री परिवार छ.ग. की जोन समन्वयक श्रीमती आदर्ष वर्मा, उपजोन समन्वयक रायपुर श्री सी.पी. साहू, जिला समन्वयक श्री लच्छूराम निषाद, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती उर्मिला नेताम, एवं कुशालपुर प्रज्ञापीठ के सदस्यगण सर्वश्री के.एस. पैकरा, टी.आर.साहू, आर.एस. राय, श्रीमती पूर्णिमा कश्यप व क्षेत्रीय गायत्री परिजनों की उपस्थिति में किया जायेगा।*
24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की संयोजक श्रीमती उर्मिला नेताम ने बताया कि 23 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे भव्य मंगल कलश शोभायात्रा से कार्यक्रम प्रारंभ होगा एवं 26 दिसम्बर को 01 बजे पूर्णाहुति एवं परम वंदनिया माताजी के जन्म शताब्दी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संकल्प के साथ शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे ऋषिपुत्रों की विदाई होगी। इस यज्ञ आयोजन में सभी संस्कार (दीक्षा, गर्भाधान, पुंसवन, नामकरण, निष्क्रमण, अन्नप्राशन, मुण्डन, विद्यारंभ, कर्णछेदन, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत, विवाह इत्यादि) निःशुल्क करवाये जायेंगे, जिसके लिये पूर्व पंजीयन आवष्यक है। उन्होने सभी से यज्ञ में सपरिवार ईष्ट मित्रों सहित आने व इस पावन पुनीत आयोजन को सफल बनाने के लिये सभी की सहभागीता का निवेदन किया है।
*प्रेषक*
*लच्छू राम निषाद*
*जिला समन्वयक*
गायत्री परिवार रायपुर छ.ग.
मोबा. नंबर : 7974136180
*प्रज्ञा प्रकाश निगम*
*मीडिया प्रभारी*
गायत्री परिवार रायपुर छ.ग.
मोबा. नंबर 9827945358



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.