Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 10, 2022

मानवाधिकार दिवस पर आईजी ने छात्राओं को दिये सुरक्षा के आश्वासन

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


अम्बिकापुर - स्थानीय शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में आईक्यूएसी एवं राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वाधान में आज अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर मानव अधिकार संरक्षण में पुलिस की भूमिका विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में सरगुजा संभाग के पुलिस महानिरीक्षक महोदय राम गोपाल गर्ग छात्राओं के बीच उपस्थित रहे। यहां उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में छात्राओं को पुलिस से मिलने वाले सहयोग की जानकारी देते हुये उन्होंने छात्राओं से सीधे संवाद स्थापित के दौरान पुलिस द्वारा हर वक्त उन्हें दी जाने वाली सुरक्षा का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने आईजी महोदय से अनेकों सवाल किये जिसका उन्होंने बड़े धैर्य और उत्साह से जवाब दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ० ज्योति सिन्हा द्वारा रेंज आईजी श्री राम गोपाल गर्ग जी का स्वागत किया गया। वहीं आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ० अखिलेश कुमार द्विवेदी ने मानव अधिकार की मूल अवधारणा को छात्राओं के बीच रखा एवं छात्राओं को अपने अधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। अंत में राजनीति विज्ञान विभाग की          विभागाध्यक्ष डॉ० हाजरा बानो ने मुख्य अतिथि एवं संपूर्ण पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में इसी तरह के सहयोग देने का अनुरोध किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका सिंह चंदेल (सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ० अखिलेश कुमार द्विवेदी द्वारा संपादित पुस्तक शीर्षक "समकालीन भारत में जनजातियों का सामाजिक , आर्थिक तथा राजनीतिक समावेशन मुद्दे एवं चुनौतियां" का विमोचन पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग महोदय के कर कमलों द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad