रायपुर : ओम सोसायटी, सुन्दर नगर रायपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार रायपुर द्वारा आयोजित 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा का समापन शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे ऋषिपुत्रों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार व पूर्णाहूति के साथ किया गया। कार्यक्रम संयोजन श्रीमति उर्मिला नेताम ने बताया कि यह यज्ञ व व गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित प्रज्ञा पुराण कथा का आयेजन दिनांक 24 दिसम्बर से चल रहा था। *गायत्री परिवार द्वार इस कार्यक्रम के माध्यम से अनेक लोगों का निःशुल्क संस्कार भी करावाया गया प्रमुख रुप से अनेक गर्भवती बहनों ने इस कार्यक्रम में आओं गढ़े संस्कारवान पीढ़ी के तहत गर्भसंस्कार (पुंसवन) करवाया।* कार्यक्रम के समापन के साथ ही उपस्थित गायत्री परिजन व भक्तगणों ने पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, कुरीति उन्मूलन, नारी शक्ति का सम्मान आदि अनेक जनकल्याणकारी कार्यों का संकल्प व वर्ष 2026 में माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दि कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिये सभी क्षेत्र की जनता, जनप्रतिधिगण, शासन, प्रशासन व मिडिया तंत्र का आभार व्यक्त किया गया।
*प्रेेषक:-*
प्रज्ञा प्रकाश निगम
मिडिया प्रभारी
गायत्री परिवार रायपुर छ.ग.
मोबा नंबर 9827945358


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.