Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 16, 2022

रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय वन डे क्रिकेट मैच को लेकर तैयारियां शुरू, मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक…



पंंकज शर्मा, रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 जनवरी 2023 को प्रस्तावित भारत और न्यूजीलैण्ड के बीच अंतर्राष्ट्रीय वन-डे मैच होने वाला है जहां भारत और न्यूज़ीलैण्ड के दिग्गज खिलाड़ी अपने दमदार खेल के प्रदर्शन से रायपुरियंस झूमते नजर आएँगे। इस अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच को लेकर प्रशासकीय तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारी की बैठक ली। प्रस्तावित मैच का आयोजन बीसीसीआई एवं छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित किया जाना है। मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। बैठक में स्टेडियम में अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाओं, सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, रूट चार्ट, दिशा सूचक संकेत, स्टेडियम में साफ-सफाई, पेयजल, मोबाईल नेटवर्क और स्टेडियम तक पहुंच मार्गों पर एम्बुलेंस एवं चिकित्सक दल व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इसी प्रकार से खिलाड़ियों एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्था, एयरपोर्ट पर ट्रांसफर डेस्क की व्यवस्था और मैच हेतु भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की एस.ओ.पी. के तहत आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में प्रस्तावित कार्य दायित्व के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad