Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 16, 2022

रायपुर : अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह पकड़ाया, 2 मीडियाकर्मी सहित 6 गिरफ्तार, एक महिला आरोपी फरार



पंंकज शर्मा, रायपुर : जबरन अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रुपए की उगाही करने वाले गिरोह का रायपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। ब्लैकमेल करने वाले गिरोह में पुलिस ने एक महिला, न्यूज़ चैनल का कोऑर्डिनेटर एवं कैमरामैन सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी संजय नगर के झंडा चौक निवासी एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया थे। आरोपियों ने अन्य व्यक्तियों को भी अपना शिकार बना कर उगाही की अन्य 4 घटनाओं को अंजाम दिए हैं। गिरोह में दो महिला शामिल है। आरोपीयान प्रार्थी को जबरन अश्लील वीडियो बनाकर डेढ़ लाख रुपए की उगाही किए थे। पकड़े गए आरोपियों में से आरोपी खेमचंद न्यूज़ चैनल का कोऑर्डिनेटर है तथा आरोपी संजय चौहान और सोनू कैमरामैन है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 नग मोबाइल जब्त किया है। घटना में संलिप्त महिला आरोपी ईशरत बानो उर्फ खुशबू साहू फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अपने मकान को बेचने के लिये ग्राहक कि तलाश कर रहा था। इस संबंध में उसके द्वारा संजय नगर टिकरापारा निवासी सुल्तान अंसारी से पूर्व में बात की गई थी, जिस पर सुल्तान अंसारी द्वारा दो व्यक्तियों का मोबाइल नंबर प्रार्थी को दिया गया। प्रार्थी द्वारा उनके मोबाइल नम्बर में सम्पर्क करने पर एक महिला प्रार्थी का मकान देखने के लिये आयी तथा जाते समय मकान खरीदने के लिए किसी ग्राहक को भेजती हूँ कहकर चली गई। जिसके बाद 8 दिसंबर को लगभग 12.00 बजे प्रार्थी के मकान को देखने एक लड़की प्रार्थी के घर आई जिस पर प्रार्थी द्वारा लड़की को बैठने के लिये बोलकर वह बाथरूम चला गया। जब प्रार्थी बाथरूम से वापस आया तो देखा कि वह लड़की अपने शरीर से पूरे कपड़े उतार दी थी तथा इसी दौरान दो लड़के प्रार्थी के घर में प्रवेश कर प्रार्थी को डरा धमकाकर उसका कपड़ा उतरवाकर मोबाइल फोन से विडियो बनाने लगे। उक्त दोनों लड़को द्वारा प्रार्थी को पुलिस वाले आ रहे है तुम्हारा जुलूस निकाला जायेगा कहते हुए मामले को रफा-दफा करने के लिए पैसों की मांग करने लगे। जिस पर प्रार्थी द्वारा खेमेचन्द्र कौशिक एवं सोनू चौहान नामक दोनो लड़के को 1 लाक 25 हजार रूपये देने पर दोनों लड़के प्रार्थी को आपका विडियो डिलीट हो जाएगा तथा आप इस संबंध में किसी से कुछ मत बताना कहकर दोनों लड़के व लड़की चले गये। कुछ दिनों पश्चात् अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के मोबाइल फोन पर फोन कर पुनः पैसों की मांग किया जाने लगा। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 769/22 धारा 384, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपी खेमचंद एवं संजय चौहान उर्फ सोनू को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को अपने साथी पूजा मजूमदार, प्रमोद मजूमदार, तारक विश्वास एवं सुल्तान अंसारी मौलाना के साथ मिलकर कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी पूजा मजूमदार, प्रमोद मजूमदार, तारक विश्वास एवं सुल्तान अंसारी मौलाना की भी पतासाजी कर उन्हें पकड़ा गया।


सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 6 नग मोबाइल जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। आरोपियों उक्त घटना के अलावा रायपुर में ही उगाही की 04 अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया गया है।



*गिरफ्तार आरोपी-*



(01) खेमचंद कौशिक पिता कन्हैयालाल कौशिक उम्र 29 साल निवासी अवधपुरी कालोनी भाठागांव टिकरापारा रायपुर।

(

02) संजय चौहान उर्फ सोनू पिता जगदीश चौहान उम्र 43 साल निवासी सड्डू सेक्टर 08 विधानसभा रायपुर।


(03) पूजा मजूमदार पति प्रमोद मजूमदार निवासी नवरंगपुर उडीसा हाल पता- बोरिया कालोनी टिकरापारा रायपुर।


(04) प्रमोद मजूमदार पिता रंजीत मजूमदार उम्र 27 साल निवासी नवरंगपुर उडीसा हाल पता- बोरिया कालोनी टिकरापारा रायपुर।


(05) तारक विश्वास पिता अमल विश्वास उम्र 21 साल निवासी सत्य नगर पंखाजूर जिला कांकेर।


(06) सुल्तान अंसारी पिता अब्दुल बारी उम्र 45 साल निवासी संजय नगर टिकरापारा रायपुर।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad