(डोंगरगांव) - कोसरिया मरार पटेल समाज राज अं. चौकी सत्र 2012 से लगातार आदर्श सामुहिक विवाह का आयोजन कर पूरे क्षेत्र में एक आदर्श स्थापित करते आ रहे हैं! कोरोना के दौरान केवल तीन वर्ष तक इस कार्यक्रम में विराम लगा हुआ था ! लेकिन समाज के वरिष्ठ जनों युवाओं एवं महिलाओं के अथक प्रयास से पुनः इस वर्ष 2023 में एक महान यज्ञ के रूप में सामूहिक आदर्श विवाह मरार समाज द्वारा *बागद्वार* में 23 फरवरी 2023 को आयोजन किया जा रहा है! समाज द्वारा 11 जोड़े का लक्ष्य रखा गया है ! दिनांक 29 जनवरी 2023 को कोसरिया मरार पटेल समाज का बैठक उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए रखा गया जिसमे पूरा कार्यक्रम का रूप रेखा तैयार किया गया! इस आयोजन में छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूरे पारंपरिक सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न होगा! उक्त जानकारी पटेल समाज के कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री राम पटेल ने दिया!
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.