Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 29, 2023

प्रत्‍येक व्‍यक्ति उन्‍नति और खुशहाली से जुड़े यही हमारी कोशिश है – विधायक छन्‍नी साहू

 



0  कहा - विकास, विश्‍वास और न्‍याय ये तीन ही पहलु हैं जिनके सहारे समाज, प्रदेश और देश का भला किया जा सकता है


छुरिया। 


खुज्‍जी विधानसभा क्षेत्र में जारी कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा तीसरे दिन ग्राम माटराखुज्‍जी से प्रारंभ होकर पथराटोला, जामनारा,  देवबावली, कारूटोला, मासुलकसा होते हुए ग्राम साल्हेटोला पहुंची। विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू के साथ कांग्रेसी पदाधिकारी - कार्यकर्ता का कारवां ने गांवों के खेत-गली, चौक-चौराहों से गुजरते हुए लोगों से मेल-मुलाकात कर यात्रा के उद्देश्‍य और कांग्रेस सरकार के कामों के संदर्भ में चर्चा की। 


कांग्रेस नेतृत्‍व के निर्देश पर कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। खुज्‍जी विधानसभा क्षेत्र में विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू संगठन के साथ पदयात्रा में शामिल हैं। वे इस दौरान क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों में रुककर यात्रा को आगे बढ़ा रहीं। वहीं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर क्षेत्रीय समस्‍याओं, आवश्‍यकताओं पर चर्चा करने के साथ ही कांग्रेस की विचारधारा और राज्‍य सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास को सामने रख रहीं हैं। 



कुमर्दा क्षेत्र में तीसरे दिन निकली यात्रा का जगह – जगह पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्‍वागत किया। इस दौरान विधायक खेत-खलिहान तक भी पहुंची और ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए उनसे चर्चा की। अलग – अलग जगहों पर विधायक सहित यात्रा प्रभारी, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष सहित संगठन पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित भी किया। 


विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू ने कहा कि – कांग्रेस राजनीति के उन सूत्रों पर काम करती है जिनमें जनसेवा ही अंतिम लक्ष्‍य है। हम सदैव लोगों के बीच मौजूद रहकर उनके सुख – दु:ख में सहभागी बनने का हर संभव प्रयास करते हैं। उन्‍होंने कहा कि – शायद ही भारत में इतनी बड़ी पदयात्रा कभी हुई जितनी राहुल गांधी के साथ कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा है। हम भी आप सभी के बीच इसी यात्रा के तर्ज पर पहुंचकर हाथ से हाथ जोड़कर विकास और विश्‍वास की कड़ी बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 


उन्‍होंने कहा कि – मौजूदा समय में विकास, विश्‍वास और न्‍याय ये तीन ही पहलु हैं जिनके सहारे समाज, प्रदेश और देश का भला किया जा सकता है। कुछ तत्‍व हैं जो इसमें विघ्‍न डालने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं। वे षड़यंत्र रचते हैं, लोगों को भ्रमित करते हैं ऐसे लोगों से समाज और विकास को क्षति से बचाने के लिए हम गांधीवादी विचारधारा के साथ आपके बीच पहुंचकर भारतीय संस्‍कृति के मूल सिद्धांतों की बात कर रहे हैं। 



विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि – खुज्‍जी विधानसभा क्षेत्र का हर गांव विकास की माला का मोती है। हमने हर क्षेत्र में उल्‍लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। बिजली के नए सब स्‍टेशन, स्‍थापित सब स्‍टेशनों की विद्युत आपूर्ति में बढ़ोतरी, भवनों के निर्माण, मूलभूत आवश्‍यकताएं पूरी करने तेजी से काम करने सहित आपकी मांगों पर उचित कार्य किया है। उन्‍होंने कहा कि – खुज्‍जी विधानसभा का प्रत्‍येक व्‍यक्ति उन्‍नति और खुशहाली से जुड़े यही हमारी कोशिश है।इस दौरान उन्‍होंने ग्राम नादिया (कुमर्दा) में विधायक निधी से 5 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। 


यात्रा प्रभारी एकनाथ सिन्‍हा ने कहा कि – कांग्रेस तप का पर्याय है। स्‍वस्‍थ लोकतंत्र और सुराज के लिए ही कांग्रेसी साधनारत रहते हैं। हम सभी आपके बीच आकर आपकी आवश्‍यकताओं और मांगों को समझने और पूरा करने का प्रयास करते हैं। हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा भी इसी कड़ी में एक और कोशिश है। 


कुमर्दा ब्‍लॉक अध्‍यक्ष अब्‍दुल खान ने कहा कि – खुज्‍जी विधानसभा में विकास को नए पंख लगे हैं। बीते 4 सालों में इस क्षेत्र में हुए कार्य साफ नज़र आते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की मांग और उनकी समस्‍याओं के निराकरण पर काम हो रहा है। संगठन का प्रत्‍येक व्‍यक्ति विधायक से जुड़ा हुआ है और वे भी क्षेत्रों के संबंध में पहल कर रहे हैं। 


इस यात्रा में पूर्व विधायक भोलाराम साहू, यात्रा प्रभारी एकनाथ सिन्‍हा, कुमर्दा ब्‍लॉक अध्‍यक्ष अब्‍दुल खान, जिला पंचायत सदस्‍य श्रीमती क्रांति भंडारी, महामंत्री चुम्‍मन साहू, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष देव पंद्रो, ओमप्रकाश पटौडी, सेक्‍टर प्रभारी भवभूति साहू, महामंत्री प्रताप धावड़े, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष श्रीमती अंजली धावड़े, कामता प्रसाद, महेंद्र साहू, डुमेश्‍वर साहू, भूषण तारम, संतराम साहू, कृष्‍णाराम भूआर्य, सरपंच श्रीमती उदासाबाई रावटे, सरपंच गोपीराम मतिया, चतुरसिंह घरेंद्र, बिसेलाल, जगदीश बघेल, दिनेश यादव, चैनूराम आर्या, डालूराम साहू, चिंताराम, अभिषेक साहू, सोनसाय, शारदा प्रसाद मिश्रा, लीलराम, उमरान चंद्रवंशी, खेदूराम ठाकुर, नम्‍मू पिस्‍दा, होरीलाल रावटे, वासुदेव यादव के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

---------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad