108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ मरवाही में हजारों श्रद्धालुओं ने दी आहुति...
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में ग्राम मरवाही में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कार्यक्रम के दूसरे दिवस दिनांक 21फरवरी को सुबह 8बजे से दोपहर 1 बजे तक गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान को आहुति प्रदान की इस कार्यक्रम में पेंड्रा गौरेला मरवाही एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कोरबा अंबिकापुर सूरजपुर बिलासपुर से लोग शामिल हो रहे कार्यक्रम में विशाल प्रदर्शनी देखने लोगों की भीड़ दिखी कार्यक्रम के द्वितीय दिवस दोपहर 2:00 से नारी जागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर से मुख्य अतिथि के रूप में पधारे आशा सुल्तानिया के द्वारा संस्कारों की पुनर्स्थापना पर बल दिया गया।नारी जागरण कार्यशाला में अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य छत्तीसगढ़ अर्चना पोर्ते के द्वारा नारी जागरण विषय पर व्याख्यान दिया गया।

कार्यक्रम को संपन्न करने बिलासपुर की टीम डॉ प्रियंका नेताम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डिवाइन ग्रुप दिया, जिला समन्वयक नंदिनी पाटन वार, योगिता साहू,जिला महिला प्रकोष्ठ प्रीति त्रिवेदी पेंड्रा,सुमन यादव मरवाही,आरती गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष सरिता राठौर डिवाइन ग्रुप डियर, जिला नारी जागरण प्रमुख निशा वर्मा, पैसनी सिंह, कुमारी वसुंधरा वर्मा कुमारी प्रज्ञा वर्मा , इंद्रावती, साथ ही कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी संस्था बहनों ने भी भागीदारी की। अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला समन्वयक श्री हरिप्रसाद पटेल एवं श्री आनंद मोहन राय ने बताया कि जिले में प्रथम बार विराट महायज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार के द्वारा किया जा रहा हैै।

जिसमें जिले वासी तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं विशाल भोजनालय में सहयोग प्रदान कर रहे भागचंद चक्रधारी जी डा.प्रंवीण कुमार राय पेंड्रा एवं ओमप्रकाश बलभद्र पेंड्रा प्रदेश विस्तारक दिया छत्तीसगढ़ के द्वारा बताया गया कि दिनांक 22 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 तक युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें युवाओं को युवा होने का बोध कराया जाएगा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका आदि विषय पर दिया छत्तीसगढ़ के द्वारा कार्य शाला संपन्न किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.