Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, February 22, 2023

जिले के 6 विद्यालयों में 80.58 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष एवं प्रयोगशाला का निर्माण...

जिले के 6 विद्यालयों में 80.58 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष एवं प्रयोगशाला का निर्माण...


गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 21 फरवरी 2023/ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बनने के बाद से यहां शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे है। जिले में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के तहत ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में 6 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 80 लाख 58 हजार रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, प्रयोगशाला एवं संस्कृति कक्ष का निर्माण पूर्ण किया गया है। कार्यपालन अभियंता श्री शरद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी में 14 लाख 59 हजार रुपए की लागत से अतिरिक्त कक्ष एवं कम्प्यूटर कक्ष, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला में 14 लाख 59 हजार रुपए की लागत से प्रयोगशाला एवं संस्कृति कक्ष, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरमुर में 14 लाख 59 हजार रुपए की लागत से प्रयोगशाला एवं कम्प्यूटर कक्ष का निर्माण किया गया है। इसी तरह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटमी कला में 7 लाख 63 हजार रुपए की लागत से प्रयोगशाला कक्ष, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमाडांड में 14 लाख 59 हजार रुपए की लागत से कम्प्यूटर एवं प्रयोगशाला कक्ष और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निमधा में 14 लाख 59 हजार रुपए की लागत से कला एवं संस्कृति कक्ष तथा कम्प्यूटर कक्ष का निर्माण किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad