Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 5, 2023

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बिहान समूह के वार्षिक अधिवेशन में पहुंचे विधायक इंद्रशाह मांडवी

 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बिहान समूह के वार्षिक अधिवेशन में पहुंचे विधायक इंद्रशाह मांडवी



महिलाओं का आत्मनिर्भर होना आर्थिक सुदृढ़ीकरण हेतु महत्वपूर्ण: इंद्रशाह मंडावी


ग्राम मांडरी में खाद्यान्न गोदाम का दिया सौगात



मानपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मांडरी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बिहान वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। जहां साक्षी महिला ग्राम संगठन एवम खुशी ग्राम संगठन के द्वारा ग्रामीणों के बीच अपने वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। महिला समूह के द्वारा यह महत्वपूर्ण लेखा कार्य है जिसमें वे खुद अपने कार्यों एवम आय-व्यय का आंकलन करते है, साथ ही ग्रामीणों को भी आजीविका के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करते है।  बिहान के प्रमुख रामकुमार विश्वकर्मा ने बताया की स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवम संकुल संगठन सहित तीन संरचना में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जहां प्रत्येक परिवार की एक सदस्य समूह में शामिल होती है। महिलाएं समूह के माध्यम से अनेक कार्य करके लाभ अर्जित कर रहे हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने महिला समूह के कार्यों का सराहना किया। उन्होंने कहा कि परिवार के आर्थिक सुदृढ़ीकरण के लिए महिलाओं का आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक है। इस कार्य के शुरुवात में बहुत कठिनाई होती है, परंतु धैर्य के साथ कार्य करते रहने से निश्चित ही आप सफलता पाएंगे। 

कार्यक्रम में कृषि सखी दामिनी सेन ने बताया की वह जैविक खेती हेतु लगातार काम कर रही है साथ ही उन्हें लगातार अच्छा संकेत मिल रहे है। उन्होंने आने वाले दिनों में 100 से अधिक किसानों के साथ जैविक खेती करने का लक्ष्य रखा है। 

समूह के लेखापाल कमलेश विश्वकर्मा ने अपने समूह के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसमें सम्पूर्ण गतिविधि के बाद ग्राम संगठन को 2 लाख 70 हजार का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है। विधायक ने इस दौरान समूह के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया।

संसदीय सचिव ने इस अवसर पर ग्राम मांडरी में 9.47 लाख रुपए के खाद्यान गोदाम का लोकार्पण कर ग्रामीणों के सुपुर्द किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच रतन लाल तारम, उपसरपंच दशमत बाई, जनपद उपाध्यक्ष सईदा खान, विधायक प्रतिनिधि बालचंद कोरेटी, समूह की अध्यक्ष बुधियारीन बाई, सांवरी बाई साहू, गंगोत्री कोर्राम, कोमल नेताम, जयसाय नेताम, अमरु सोरी, बिहान समूह से ब्लॉक कॉर्डिनेटर रामकुमार विश्वकर्मा, एरिया कॉर्डिनेटर चंदन सिंह राजपूत, चंद्रकली एवम महिला समूह की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।

सी एन‌‌‌ आई न्यूज मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad